Nikhat Zareen के ट्वीट पर सलमान खान का आया जवाब, कहा-मेरे हीरो Sylvester Stallone की तरह मुक्के मारते रहो

निखत जरीन से जब इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या सलमान भाई ने उन्हें अभी तक बधाई दी. इसपर निखत ने तुरन्त कहा, "कौन भाई? आपका भाई? मैंने कभी भाई नहीं कहा.
Salman Khan On Nikhat Zareen: विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में निखत जरीन के गोल्ड मेडल जीतते ही सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर सेलेब्स हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है. निखत को बॉलीवुड स्टार में अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा से भी शुभकामनाएं मिली हैं. सलमान खान ने भी उन्हें बधाई दी. साथ ही उनके लिए ट्वीट पर रिप्लाई किया.
दरअसल, निखत जरीन ने एनडीटीवी से बात में सलमान खान को अपनी जान बताया था. जब उनसे पूछा गया कि क्या सलमान भाई ने उन्हें अभी तक बधाई दी. इसपर निखत ने तुरन्त कहा, “कौन भाई? आपका भाई? मैंने कभी भाई नहीं कहा. मैंने उन्हें कभी ‘भाई’ नहीं कहा. लोगों का भाई होगा वो, मेरी तो जान है.
Congratzz on this gold Nikhat … @nikhat_zareen https://t.co/1H45kV78Jm
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) May 20, 2022
निखत जरीन ने आगे इस इंटरव्यू में कहा कि, सलमान खान की मैं बहुत बड़ी फैन हूं. उनसे मिलना मेरा सपना है. मेरा एकमात्र सपना पहले ओलंपिक पदक जीतना है और फिर मुंबई में उनसे मिलना है. इस वीडियो को उन्होंने ट्वीटर पर शेयर कर निखत को बधाई दी. एक्टर ने उन्हें टैग कर लिखा, इस गोल्ड के लिए निखत पर बधाई.
Also Read: Bigg Boss का हिस्सा रहे थे Andrew Symonds, सलमान खान के शो में क्रिकेटर की हो गई थी सनी लियोनी से दोस्ती
सलमान खान के इस ट्वीट पर निखत जरीन ने कमेंट कर लिखा, एक डाई हार्ड फैन गर्ल होने के नाते यह मेरा सपना है जो सच हो गया है. मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि सलमान खान मेरे लिए ट्वीट करेंगे. मैं बहुत खुश हूं. मेरी जीत को और खास बनाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. मैं इस पल को हमेशा अपने दिल में बसा लूंगी.
Just don’t knock me out 😂😁. Lots of love .. Keep doing what u doing n keep punching like my hero Sylvester Stallone…. https://t.co/u8C74LpgMp
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) May 20, 2022
निखत जरीन के इस ट्वीट पर सलमान खान ने रिप्लाई किया. सलमान ने लिखा, बस मुझे मत मारना. ढेर सारा प्यार.. जो कर रहे हो वो करते रहो और मेरे हीरो सिल्वेस्टर स्टेलोन की तरह मुक्के मारते रहो. भाईजान का ये ट्वीट तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
Just don’t knock me out 😂😁. Lots of love .. Keep doing what u doing n keep punching like my hero Sylvester Stallone…. https://t.co/u8C74LpgMp
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) May 20, 2022
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




