उर्वशी रौतेला ने ऋषभ पंत को दिया फ्लाइंग किस! क्रिकेटर के बर्थडे पर एक्ट्रेस ने लिखा खास मैसेज, VIDEO

क्रिकेटर ऋषभ पंत के जन्मदिन पर उर्वशी रौतेला का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस फ्लाइंग किस करते दिख रही है. उन्होंने हैप्पी बर्थडे भी विश किया है. हालांकि उन्होंने अपने वीडियो में किसी की नाम नहीं लिया है.
Rishabh Pant Birthday Urvashi Rautela: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) आज अपना 25वां बर्थडे मना रहे हैं. उनके जन्मदिन पर सुबह से ही सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें बधाई दे रहे है. इस बीच ऋषभ को बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने विश किया. उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तुरन्त ही वायरल हो गया.
उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में वो रेड स्टाइलिश आउटफिट में काफी स्टनिंग लग रही है. पीछे बैकग्रांउड में म्यूजिक प्ले हो रहा है और इसमें वो एक फ्लाइंग किस देती दिख रही है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, हैप्पी बर्थडे. हालांकि एक्ट्रेस ने इसमें ऋषभ पंत का नाम तो नहीं लिया, लेकिन फैंस इसे उससे ही जोड़ रहे है.
उर्वशी रौतेला का ये वीडियो मिनटों में वायरल हो गया औऱ इसपर खूब सारे कमेंट्स आ रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, भाभी को ऋषभ भैया का इंतजार है. एक और यूजर ने लिखा, कुछ तो गड़बड़ है. एक और यूजर ने लिखा, हैप्पी बर्थडे ऋषभ पंत, समझ रहे हो ना. एक और यूजर ने लिखा, अरे कुछ नहीं, ऋषभ पंत भाई को बर्थडे विश हो रहा है. कई यूजर्स क्रिकेटर का नाम लेकर कमेंट कर रहे है.
Also Read: IND vs PAK: भारत-पाक मैच देखने पहुंची उर्वशी रौतेला का उड़ा मजाक, यूजर्स बोले- ऋषभ पंत को देखने…
कुछ समय पहले ही दुबई में एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान का मैच देखने उर्वशी रौतेला पहुंची थी, जिसमें ऋषभ पंत ने भी खेला था. इसके बाद दोनों को लेकर यूजर्स मीम्स बनाकर कमेंट करने लगे थे. बता दें कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर चुके है. हालांकि उनका ब्रेकअप किसी वजह से हुआ, इस राज से पर्दा कभी नहीं हटा.
वहीं, उर्वशी रौतेला का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने ऋषभ से माफी मांगी थी. एक्ट्रेस नस जब पूछा गया था कि क्या वो ऋषभ को कोई मैसेज देना चाहती है. इसपर उन्होंने कहा था, ‘सीधी बात, नो बकवास. इसलिए मैं कोई बकवास नहीं कर रहा हूं. उसके बाद वो अपने हाथों को जोड़कर बोली थी- आई एम सॉरी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










