श्रद्धा कपूर को गोद में उठाकर रोमांस करते दिखे रणबीर कपूर, लव रंजन फिल्म के सेट से फोटोज LEAK

श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर इन-दिनों अपनी फिल्म लव रंजन की शूटिंग में बिजी है. अब सेट से दोनों स्टार्स की फोटोज लीक हुई है. इन तसवीरों में रणबीर कपूर ने श्रद्धा कपूर को गोद में उठा रखा है.
बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन-दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. लव रोमांस, थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म में रणबीर अस्त्रों से खेलते दिखाई देंगे. फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट, नागार्जुन, मौनी रॉय और अमिताभ बच्चन भी है. हालांकि ब्रह्मास्त्र फिल्म के प्रमोशन के साथ-साथ रणबीर श्रद्धा कपूर (Shradhha Kapoor) लव रंजन (Luv Ranjan) की अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग भी कर रहे हैं. अब फिल्म के सेट से दोनों स्टार्स की कुछ तसवीरें लीक हो गई है. जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. फोटोज में रणबीर श्रद्धा कपूर संग रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं.
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की वायरल हो रही फोटोज में दोनों स्टार्स काफी मस्ती भरे अंदाज में देखे जा सकते हैं. तस्वीर में रणबीर ने श्रद्धा को गोद में उठा रखा है. फोटोज देखकर ऐसा लग रहा है कि ये दोनों किसी रोमांटिक सीन या गाने की शूटिंग कर रहे हैं. इन दोनों की ये तसवीर स्पेन की बताई जा रही है. आपको बता दें कि पिछले दिनों रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर का एक बीटीएस वीडियो लीक हो गया था. उस वीडियो में दोनों को किसी महल में डांस करते हुए देखा गया था.
https://www.instagram.com/p/Ce5vlk0PfdL/
हालिया तस्वीर में, श्रद्धा और रणबीर काफी स्टाइलिश लग रहे हैं. दोनों स्टार्स ने ब्लैक कलर का चश्मा लगा रखा है. वहीं श्रद्धा ने ब्लू फ्लोरल आउटफिट पहना था, जबकि रणबीर ने एब्सट्रैक्ट शर्ट पहनी थी. फैंस इन फोटोज को देखकर काफी एक्साइटेड हैं. एक यूजर ने लिखा, “OMGGG my fav” “बहुत प्यारा,” दूसरे यूजर ने लिखा, ”दोनो साथ में कितने प्यारे या प्यारे लगते हैं… काश… ये दो शादी करते”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हुं”.
लव रंजन की अनटाइटल्ड फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि लव रंजन होली पर फैंस के इस फिल्म के जरिए ट्रीट देंगे. फिल्म में श्रद्धा और रणबीर के अलावा डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर भी नजर आ सकते हैं. यह फिल्म बोनी कपूर के अभिनय की शुरुआत करेगी. फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर काफी बज है.
रणबीर कपूर फिल्म ब्रह्मास्त्र की रिलीज के लिए भी तैयार हैं. अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म में आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन भी हैं. ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को रिलीज होगी, लेकिन उससे पहले रणबीर शमशेरा में नजर आएंगे, जिसमें वाणी कपूर और संजय दत्त हैं. फिल्म 22 जुलाई को पर्दे पर आएगी. श्रद्धा कपूर को आखिरी बार बाघी 3 में देखा गया था, एक्ट्रेस नागिन की अवधारणा पर आधारित एक अलौकिक थ्रिलर में अभिनय करेंगी, जो पौराणिक आकार देने वाली नागिन है.
Also Read: अनुपमा की ‘किंजल’ ने डीप नेक ड्रेस में ढाया कहर, आंखों की खूबसूरती पर दिल हार बैठे फैंस, PHOTOS
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




