Pathaan BO Collection Day 8: शाहरुख खान की ‘पठान’ ने आठवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर चलाया जादू, जानिए कलेक्शन

Updated:
विज्ञापन
Pathaan BO Collection Day 8: शाहरुख खान की ‘पठान’ ने आठवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर चलाया जादू, जानिए कलेक्शन

Pathaan Box Office Collection Day 8: शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ ने दुनिया भर में 634 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार बनी हुई है. शाहरुख, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की जोड़ी नें दर्शकों को काफी मनोरंजन किया.

विज्ञापन

Pathaan Box Office Collection Day 8: शाहरुख खान की पठान टिकट खिड़की पर धमाका किए हुए है. सिनेमाघरों में मूवी जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है. ओपनिंग डे से लेकर अभी तक मूवी ने अपनी पकड़ बनाई हुई है. शाहरुख, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की जोड़ी ने कमाल कर दिया है और ये दर्शकों को काफी पसन्द भी आ रहा है. आठवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.

आठवें दिन हुई इतनी कमाई

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी पठान ने बॉलीवुड पर लगा ग्रहण हटा दिया. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जो आंधी चलाया, उसे देखकर बॉलीवुड काफी खुश है. वेबसाइट Sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, पठान ने आठवें दिन सभी भाषाओं के लिए भारत में 19.50 करोड़ की कमाई की. कुल कमाई अबतक 349.75 करोड़ हो चुकी है. उम्मीद है ये आकड़ा और भी बढ़ने वाला है.

पठान का टोटल कलेक्शन

फिल्म ‘पठान’ ने दुनिया भर में 634 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. प्रोडक्शन कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी. कंपनी ने बताया कि फिल्म ने सातवें दिन घरेलू बाजार में 28 करोड़ रुपये कमाई की. वहीं, विदेशों में फिल्म ने 15 करोड़ रुपये की कमाई की है. कंपनी ने बताया कि 25 जनवरी को रिलीज के बाद फिल्म ने सिर्फ विदेशों में ही 238.5 करोड़ रुपये की कमाई की है जबकि भारतीय बाजार में फिल्म ने 330.25 करोड़ रुपये (हिंदी में 318.50 करोड़ रुपये, तमिल, तेलुगु डब संस्करणों में 11.75 करोड़ रुपये) कमाई की है.

Also Read: Pathaan BO Collection Day 7: ‘पठान’ ने सातवें दिन बटोर डाले इतने करोड़, शाहरुख खान की फिल्म का जलवा बरकरार
जानें फिल्म का बजट

यशराज फिल्म्स बैनर तले बनी पठान में दर्शकों को एक से बढ़कर खूबसूरत लोकेशन देखने को मिला. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग 8 देशों में हुई है, जिसमें स्पेन, यूएई, मुंबई, तुर्की और फ्रांस मुख्य है. एक्शन-थ्रिलर मूवी पठान के बजट के बारे में बात करें तो ये मूवी 250 करोड़ रुपये में बनकर तैयार हुई है. इसमें हाई लेवल के वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है. वहीं, पठान के ओटीटी राइट्स पहले ही अमेजन प्राइम वीडियो को 100 करोड़ रुपये में बेच दिए है. (भाषा इनपुट के साथ)

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola