Pathaan BO Collection Day 7: ‘पठान’ ने सातवें दिन बटोर डाले इतने करोड़, शाहरुख खान की फिल्म का जलवा बरकरार

यशराज फिल्मस के बैनर तले बनी शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है. फिल्म लगातार जबरदस्त कमाई कर रही है. शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म ने सातवें दिन भी सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन किया.
Pathaan Box Office Collection Day 7: शाहरुख खान की ‘पठान‘ ने बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दिया है. लंबे समय के बाद किंग खान को बड़े पर्दे पर देखकर फैंस काफी उत्साहित है. अबतक कमाई के मामले में मूवी ने कई रिकॉर्ड तोड़ डाले. शाहरुख, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म ने सातवें दिन (Pathaan Box Office Collection Day 7) भी जबरदस्त कमाई की है. चलिए आपको बताते है कितना हुआ कलेक्शन.
यशराज फिल्मस के बैनर तले बनी शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. वेबसाइट Sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने मंगलवार को 21 करोड़ की कमाई की है. हालांकि ये शुरूआती आंकड़े है, जिसमें थोड़ा बहुत फेर बदल हो सकता है. अबतक फिल्म मे 328.25 करोड़ कमाई कर ली है. आने वाले दिनों में इससे भी ज्यादा ग्रोथ देखने को मिल सकती है.
‘पठान’ ने छह दिनों में दुनिया भर में 591 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. कंपनी ने बताया कि फिल्म ने छठे दिन घरेलू बाजार में 32 करोड़ (हिंदी 25.50 करोड़ और सभी डब संस्करणों में एक करोड़) रुपये कमाएं. वहीं, विदेशों में फिल्म ने 16 करोड़ रुपये की कमाई की है. कंपनी ने बताया कि रिलीज के बाद फिल्म ने सिर्फ विदेशों में ही 224.60 करोड़ रुपये की कमाई की है जबकि भारतीय बाजार में फिल्म ने 307.25 करोड़ रुपये (हिंदी में 296.50 करोड़ रुपये, सभी डब संस्करणों में 10.75 करोड़ रुपये) कमाएं हैं.
Also Read: Pathaan OTT Release: शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ ओटीटी पर कब और किस दिन होगी रिलीज? जानिए यहां
फिल्म ने वैश्विक स्तर पर पहले दिन 106 करोड़ रुपये, दूसरे दिन, 113.6 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 90 करोड़ रुपये, चौथे और पांचवे दिन क्रमश: 116 और 112 रुपये की कमाई की थी. वहीं, ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, पठान ने सिर्फ सात दिन में ही 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई. जबकि ‘बाहुबली 2‘ हिंदी को 10 दिन, ‘केजीएफ 2‘ हिंदी को 11 दिन, ‘दंगल‘ को 13 दिन लगे थे. शाहरुख खान ने फिल्म के सक्सेस इवेंट में कहा कि, पठान की क़ामयाबी सभी की है, इसलिए मैं सभी का धन्यवाद कहना चाहूंगा सबसे अहम बात इस महफिल के जरिए मैं उनलोगों को भी धन्यवाद कहना चाहूंगा, जो आज यहां नहीं हैं, लेकिन उन्होने फिल्म को बहुत प्यार दिया. (भाषा इनपुट के साथ)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










