Naseeruddin Shah ने 'द केरल स्टोरी' को बताया था खतरनाक ट्रेंड,मनोज तिवारी ने किया पलटवार,बोले-एक्टर की नीयत...
द केरल स्टोरी को लेकर आए दिन कुछ ना कुछ विवाद होता रहता है. जब मनोज तिवारी से मूवी पर नसीरुद्दीन शाह के कमेंट पर उनकी राय पूछी गई तो उन्होंने कहा कि, नसीरुद्दीन एक अच्छे अभिनेता हैं लेकिन उनकी नीयत ठीक नहीं है.
सुदीप्तो सेन निर्देशित द केरल स्टोरी विवादों के बाद भी सिनेमाघरों में दर्शकों को खींच पाने में सफल रही. फिल्म लगातार थियेटरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. अबतक मूवी 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है और दर्शक इसे काफी पसन्द कर रहे है. इस बीच बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने ये कहकर सबको चौंका दिया कि उनका मूवी देखने का कोई इरादा नहीं है. अब इसपर बीजेपी नेता, गायक और अभिनेता मनोज तिवारी ने रिएक्ट किया है.
द केरल स्टोरी को लेकर आए दिन कुछ ना कुछ विवाद होता रहता है. जब मनोज तिवारी से मूवी पर नसीरुद्दीन शाह के कमेंट पर उनसे राय पूछी गई तो उन्होंने कहा कि, नसीरुद्दीन एक अच्छे अभिनेता हैं लेकिन उनकी नीयत ठीक नहीं है. आज तक से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, नसीरुद्दीन ने अपनी आवाज क्यों नहीं उठाई जब पहले की फिल्मों में दिखाया जाता था कि कैसे एक आवारा आदमी महिलाओं को परेशान करता था और उनपर कमेंट करता था.
मनोज तिवारी ने आगे ये भी कहा कि, पहले की फिल्में काल्पनिक थी, लेकिन द केरल स्टोरी और द कश्मीर फाइल्स तथ्यों पर आधारित है. एक्टर ने साफ-साफ कहा कि अगर नसीरुद्दीन को फिल्म से दिक्कत है तो वह कोर्ट जा सकते हैं. उन्होंने कहा कि बात करना बहुत आसान है लेकिन जिस तरह से नसीरुद्दीन ने खुद को पहचाना है वह एक भारतीय नागरिक और एक इंसान के तौर पर अच्छा नहीं है.
Also Read: KRK ने फिल्म निर्माता Vivek Agnihotri का उड़ाया मजाक! बोले- ये तो अन्याय हो रहा है विवेक भाई के साथ…
द केरल स्टोरी की सक्सेस को लेकर नसीरुद्दीन शाह ने कहा था कि हर कोई मूवी देखने के लिए हर कोई उमड़ रहा है, जिसे उन्होंने देखा भी नहीं है और देखने का भी कोई इरादा नहीं है. अभिनेता ने कहा कि उन्होंने इसके बारे में काफी पढ़ा है और इसे देखना नहीं चाहते हैं. उन्होंने साझा किया, “एक तरफ, यह एक खतरनाक ट्रेंड है, इसमें कोई संदेह नहीं है. ऐसा लगता है कि हम नाजी जर्मनी की ओर बढ़ रहे हैं, जहां हिटलर के समय में, फिल्म निर्माताओं कोसर्वोच्च नेता द्वारा सहयोजित किया गया था, उनकी प्रशंसा करने वाली फिल्में ही बनाई जाये. उन्होंने देशवासियों के लिए क्या किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










