KRK ने फिल्म निर्माता Vivek Agnihotri का उड़ाया मजाक! बोले- ये तो अन्याय हो रहा है विवेक भाई के साथ...
एक्टर कमाल राशिद खान अपने ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर लाइमलाइट में आ जाते है. केआरके ने लेटेस्ट ट्वीट में फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री को लेकर बड़ी बात कह दी है.
एक्टर और फिल्म क्रिटिक्स केआरके (KRK) उर्फ कमाल राशिद खान अपनी दिल की बात सोशल मीडिया पर रखने से नहीं हिचकिचाते. केआरके फिल्मों के रिव्यू से लेकर बॉलीवुड एक्टर्स, फिल्ममेकर पर भी कमेंट करने से पीछे नहीं हटते. अब एक्टर ने फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) को लेकर ट्वीट क्या है. ऐसे में आप सोच रहे है, आखिरी केआरके ने क्या कहा है. चलिए आपको बताते है.
केआरके ने उड़ाया विवेक अग्निहोत्री का मजाक?
कमाल राशिद खान ने अपने ट्विटर पर लिखा, भाई विवेक अग्निहोत्री ने पिछले 9 सालों में शानदार फिल्में बनाई हैं. अभी भी बॉलीवुड के लोग उन्हें डायरेक्टर नहीं मानते हैं. कोई भी बड़ा एक्टर या बड़ा प्रोड्यूसर उनके साथ काम नहीं करना चाहता. ये तो अन्याय हो रहा है विवेक भाई के साथ. साथ ही हंसने वाला इमोजी बनाया है.
Bhai @vivekagnihotri has made brilliant films during last 9 years. Still Bollywood people don’t consider him a director. No big actor or big producer wants to work with him. ये तो अन्याय हो रहा है Vivek भाई के साथ!🤪😂😁
— KRK (@kamaalrkhan) May 31, 2023
द कश्मीर फाइल्स को लेकर चर्चा में थे विवेक अग्निहोत्री
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स सुपरहिट रही है. बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने खूब कमाई की और कई रिकॉर्ड भी बनाए. साथ ही मूवी ने दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी तारीफें बटोरीं. अनुपम खेर, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार द्वारा अभिनीत द कश्मीर फाइल्स 1990 के दशक की शुरुआत में घाटी से कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित है.
शाहिद कपूर का भी मजाक उड़ा चुके है केआरके
वहीं, केआरके शाहिद कपूर का मजाक उड़ाया था. केआरके ने लिखा, #JioCinema पर शाहिद कपूर की नई फिल्म #BloodyDaddy स्ट्रीम फ्री होने जा रही है! फिर लोग उनकी किसी भी फिल्म को थिएटर में देखने के लिए टिकट क्यों खरीदेंगे? तो मेरा मानना है कि शाहिद का करियर पूरी तरह से खत्म हो गया है. उनकी अगली फिल्म को भी सिनेमाघरों में 1 करोड़ की ओपनिंग नहीं मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










