Kriti Sanon बाहुबली के इस फेमस एक्टर को कर रही है डेट, अदाकारा ने कॉफी विद करण में किया खुलासा

बॉलीवुड की हॉट अदाकारा कृति सेनन यूं तो अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखना पसंद करती है. हालांकि अब खबर है कि एक्ट्रेस बाहुबली के इस एक्टर को डेट कर रही हैं. दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी फिटनेस और फिल्मों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है. हालांकि एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखती है. यही वजह है कि आजतक एक्ट्रेस का बी-टाउन में किसी भी मेल एक्टर्स के साथ नाम नहीं जुड़ा है. ना ही कभी उनकी डेटिंग की खबरें आई है. हालांकि अब खुलासा हो गया है कि कृति सेनन किसे डेट कर रही हैं. बता दें कि कृति का दिल चुराने वाला कोई और नहीं बल्कि बाहुबली फेम प्रभास हैं.
दरअसल यह सब उस एक कॉल के साथ शुरू हुआ, जो करण जौहर के शो कॉफी विद करण 7 में कृति सेनन ने प्रभास को किया था. तब से इन दोनों कपल के रिलेशनशिप में होने की सभी तरफ चर्चा हो रही है. वहीं फैंस भी दोनों की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. बॉलीवुडलाइफ के करीबी सूत्रों की मानें तो ”’आदिपुरुष’ (Adipurush) के सेट पर पहले दिन से ही कृति सेनन और प्रभास के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग हो गई है. हर कोई हैरान था कि शर्मीला नेचर होने के बाद भी प्रभास कृति से खुलकर बात कर रहा है. हालांकि ये दोनों अपने रिलेशनशिप को मीडिया की नजरों से दूर रखना चाहते हैं. वह कोई भी जल्दबाजी करने के मूड में नहीं हैं.
Also Read: Akshara Singh MMS Video: अक्षरा सिंह का MMS वीडियो लीक, एक्ट्रेस ने रोते हुए कही ये बात
सूत्र के मुताबिक “प्रभास और कृति सेट पर एक-दूसरे के साथ समय बिताना पसंद करते थे. दोनों एक दूसरे संग ज्यादा से ज्यादा समय रहते थे और किसी भी टेक को एक बार से ज्यादा समय करना चाहते है. सूत्र आगे कहते हैं, “महीने पहले फिल्म खत्म होने के बाद भी उनका बॉन्ड बरकरार है. वे एक-दूसरे को कॉल या मैसेज करते रहते हैं. आपको बता दें कि प्रभास और कृति को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. कथित तौर पर फिल्म में प्रभास राम और कृति सीता का किरदार निभा रही हैं. ऐसे में दोनों की केमिस्ट्री बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा देगी. खैर, आदिपुरुष जनवरी 2023 में रिलीज होने वाली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










