सुर्ख लाल जोड़े में Kiara Advani को देखकर फैंस हुए एक्साइटेड, कहा- सिद्धार्थ मल्होत्रा से कब कर रही हैं शादी

Updated:
विज्ञापन
सुर्ख लाल जोड़े में Kiara Advani को देखकर फैंस हुए एक्साइटेड, कहा- सिद्धार्थ मल्होत्रा से कब कर रही हैं शादी

कियारा आडवाणी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस को सुर्ख लाल जोड़े में देखा जा सकता है. उन्हें ब्राइडल लुक में देखकर फैंस एक्साइटेड हो रहे हैं.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती है. हालांकि इन-दिनों एक्ट्रेस सिद्धार्थ मल्होत्रा संग शादी को लेकर सुर्खियों में है. रिपोर्ट्स की मानें तो कपल फरवरी में जैसलमेर में शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार है. दोनों ने वेडिंग की तैयारियां भी शुरू कर दी है. हाालंकि इसी बीच अब कियारा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में अदाकारा ब्राइडलवियर में दिखाई दे रही हैं.

कियारा का ब्राइडल लुक

कियारा आडवाणी ने हाल ही में एक एथनिक आउटफिट ब्रांड के लिए ब्राइडल लुक में शूट करवाया है. एक्ट्रेस लाल जोड़े में काफी स्टनिंग लग रही हैं. उन्हें पारंपरिक तरीके से सिर पर लाल घूंघट डाला हुआ है. इस लुक को देखकर फैंस क्रेजी हो रहे हैं और कह रहे हैं कि कब वह सिद्धार्थ मल्होत्रा संग शादी रचाएंगी. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “अगर सिद्धार्थ मल्होत्रा…​​इसमें होते तो ज्यादा सही रहता.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “सिड से शादी कब कर रहे हो..मैं इंतजार नहीं कर सकता”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”क्या लुक है खूबसूरत…आप अपनी रियल शादी में कितनी प्यारी लगोगी”.

सिद्धार्थ मल्होत्रा संग जल्द शादी करेंगी कियारा

सिद्धार्थ मल्होत्रा​पिछले कुछ समय से अपनी शेरशाह को-स्टार कियारा आडवाणी को डेट कर रहे हैं. उन्हें अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है. हाल ही में ये कपल दुबई में था, जहां दोनों ने साथ में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया. उनके साथ उनके दोस्त भी थे. कहा जा रहा है कि सिद्धार्थ और कियारा फरवरी में शादी के बंधन में बंध सकते हैं. हालांकि कपल ने अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है.

Also Read: जैसलमेर के इस महल में होगी कियारा-सिद्धार्थ की शादी, प्री-वेडिंग फंक्शन की तारीख आई सामने, ये होंगे गेस्ट
जैसलमेर में लेंगे सात फेरे

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा मुंबई से दूर सूर्यगढ़ फोर्ट होटल जैसलमेर में शादी करेंगे. ये वेन्यू काफी आलीशान है और करीब 4 एकड़ में फैला हुआ है. दोनों की शादी एक भव्य पंजाबी शादी होगी, जो बैंड-बाजा बारात के साथ संपन्न होगी. शादी की तैयारियां जोरों पर शुरू हो चुकी है. फिलहाल रिपोर्ट्स हैं कि प्री-वेडिंग फंक्शन यानी संगीत, मेहंदी, हल्दी 4 और 5 फरवरी को होगी. वहीं 6 फरवरी को उनका शाही वेडिंग सेरेमनी होगी.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola