रणवीर सिंह के फोटोशूट को लेकर हो रहे विवाद पर बोलीं करीना कपूर- लोगों के पास कितना खाली समय है

करीना ने कहा, "मुझे लगता है कि बोलने के लिए सबको बोलना है. यह सभी को चर्चा करने और बहस करने का एक खुला टिकट है. मुझे ऐसा लगता है कि हर किसी के पास बहुत खाली समय भी है क्योंकि हर चीज पर हर किसी की एक राय होती है.''
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के न्यूड फोटोशूट को लेकर मचे विवाद पर प्रतिक्रिया दी है. रणवीर पिछले कुछ दिनों से अपने न्यूड फोटोशूट की वजह से सुर्खियों में छाए हुए है. एक वर्ग ने उनके फोटोशूट पर आपत्ति जताई है. मुंबई में एक प्राथमिकी दर्ज की गई और एक एनजीओ ने जोर देकर कहा कि उन्होंने ऐसी तस्वीरों से महिलाओं की ‘शील भंग’ की है.
करीना कपूर ने कहा कि, लोगों के पास बहुत समय होता है और यह फोटोशूट सभी के लिए चर्चा के लिए एक ‘खुला टिकट’ है. इंडिया टुडे से बात करते हुए करीना ने कहा, “मुझे लगता है कि बोलने के लिए सबको बोलना है. यह सभी को चर्चा करने और बहस करने का एक खुला टिकट है. मुझे ऐसा लगता है कि हर किसी के पास बहुत खाली समय भी है क्योंकि हर चीज पर हर किसी की एक राय होती है. मुझे नहीं पता कि यह इतना बड़ा टेक क्यों है. जैसा मैंने कहा, यह साबित करता है कि लोगों के पास बहुत खाली समय है.”
कई अभिनेताओं ने विवाद पर प्रतिक्रिया दी है और रणवीर के सपोर्ट में खड़े हैं. जान्हवी ने पीटीआई से कहा, “‘‘मुझे लगता है कि कलाकार के तौर पर यह हमारी स्वतंत्रता है और मुझे नहीं लगता कि किसी को भी उसकी कलात्मक स्वतंत्रता के लिए दंडित किया जाना चाहिए.”
दरअसल, हाल ही में रणवीर ने एक इंटरनेशनल मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर एक वर्ग ने उनपर निशाना साधा. उन्होंने इस फोटोशूट को ‘अश्लील’ करार दिया. रणवीर पर महिलाओं की भावनाओं को आहत करने और उनके शील का अपमान करने का आरोप लगाया गया है. गौरतलब है कि जाह्नवी और करीना से से पहले आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, विद्या बालन, पूजा बेदी और स्वरा भास्कर भी रणवीर का बचाव कर चुके हैं.
Also Read: अदनान सामी ने इस वजह से इंस्टाग्राम से डिलीट किये थे सारे पोस्ट, अब सिंगर ने खुद किया खुलासा
गौरतलब है कि करीना कपूर इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. फिल्म में करीना कपूर, आमिर खान के आपोजिट नजर आनेवाली है. फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




