ePaper

Kajal Aggarwal Wedding: अपने पति की बाहों में कुछ यूं नजर आईं एक्ट्रेस काजल अग्रवाल, सोशल मीडिया पर Viral हो रही हैं शादी की photos

Updated at : 02 Nov 2020 4:06 PM (IST)
विज्ञापन
Kajal Aggarwal Wedding: अपने पति की बाहों में कुछ यूं नजर आईं एक्ट्रेस काजल अग्रवाल, सोशल मीडिया पर Viral हो रही हैं शादी की photos

Kajal Aggarwal Wedding, Kajal Aggarwal Wedding Photos, Kajal Aggarwal and Gautam kichlu Wedding: अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने हाल ही में गौतम कीचलू से शादी की है. काजल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. शादी के दिन काजल किसी परी से कम नहीं लग रही थीं. ये तस्वीरें हैं उनकी इंगेजमेंट (Kajal Aggarwal Wedding Photos) की. लेकिन, काजल ने इन फोटोज को अब शेयर किया है. इन तस्वीरों में काजल पति गौतम किचलू संग रोमांटिक पोज देती दिख रही हैं. फोटो में काजल ने इस यलो साड़ी के साथ मैचिंग यलो मास्क भी पहन रखा है. वहीं गौतम लाइट पिंक कलर के कुर्ते और मैचिंग मास्क में नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने हाल ही में गौतम कीचलू से शादी की है. काजल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. शादी के दिन काजल किसी परी से कम नहीं लग रही थीं. ये तस्वीरें हैं उनकी इंगेजमेंट (Kajal Aggarwal Wedding Photos) की. लेकिन, काजल ने इन फोटोज को अब शेयर किया है. इन तस्वीरों में काजल पति गौतम किचलू संग रोमांटिक पोज देती दिख रही हैं. फोटो में काजल ने इस यलो साड़ी के साथ मैचिंग यलो मास्क भी पहन रखा है. वहीं गौतम लाइट पिंक कलर के कुर्ते और मैचिंग मास्क में नजर आ रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CHErrazHE3e/

20 कारीगर में मिलकर बनाया काजल का लहंगा

काजल अपने वैडिंग डे पर डिजाइनर अनामिका खन्ना के लहंगे में नजर आईं. उनके लहंगे में जरदोजी की कढ़ाई की गई थी, जिसमें फ्लोरल पैर्टन का डिजाइन किया गया. इसके साथ लहंगे में रंग-बिरंगे मोटिफ (Motif) के साथ मोती लगाए गए थे. इस लहंगे को बनाने में 20 कारीगर करीब एक महीने से लगे हुए थे.https://www.instagram.com/p/CHC9TB9HAS2/

https://www.instagram.com/p/CHC9Hs5nf8w/

अपनी संगीत सेरेमनी में कुछ यूं नजर आई काजल

शादी की शादी से पहले एक संगीत समारोह का आयोजन किया गया था. निशा अग्रवाल और गौतम और काजल के दोस्तों ने संगीत समारोह में प्रस्तुति दी और खूब मस्ती की. संगीत समारोह के बाद, गौतम और काजल अपनी शादी के लिए तैयार हो गए. काजल अग्रवाल एक चमकदार लाल लहंगे में बहुत खूबसूरत लग रही थीं,जबकि गौतम किचलू ने बड़े दिन के लिए ऑफ-व्हाइट और सिल्वर शेरवानी को चुना.

https://www.instagram.com/p/CHC9TB9HAS2/

जानें कौन हैं गौतम कीचलू, जिनसे काजल ने की शादी

काजल की शादी गौतम किचलू नाम के बिजनेसमैन से की है. वो इंटीरियर डिजाइन और होम डेकोर कंपनी चलाते हैं. गौतम किचलू और काजल अग्रवाल की मुलाकात कैसे हुई इस बारे में अभी तक जानकारी सामने नहीं आ पाई है. लेकिन बताया जा रहा है कि ये अरेंज्ड कम लव मैरिज है.

कुछ ही दिनों पहले काजल ने शादी का किया था एलान

कुछ दिनों पहले ही काजल ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी के बारे में एलान किया था. काजल अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर शादी के बारे में बताते हुए लिखा है , ‘मैंने हां कह दिया है. मुझे ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मैंने गौतम किचलू के साथ शादी करने का फैसला ले लिया है. 30 अक्टूबर 2020 को मुंबई में हम एक छोटे समारोह में अपने परिवारों की मौजूदगी के बीच शादी करने वाले हैं. इस महामारी ने हमारे उत्साह को कम कर दिया है. लेकिन हम एक साथ नई जिंदगी शुरू करने को लेकर बेहद रोमांचक हैं और हम जानते हैं कि आप भी हमारी खुशी में इतने ही खुश होंगे. आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया. हम जिंदगी के इस ने सफर पर आपके आशीर्वाद के प्रार्थी हैं. मैं अपने दर्शकों का मनोरंजन हमेशा की तरह करती रहूंगी. अब एक नए मकसद और मतलक के साथ. आपके सपोर्ट के लिए शुक्रिया.’

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola