ePaper

क्या सच में गुरु रंधावा ने कर ली सगाई? वायरल तसवीर देख फैंस कर रहे ऐसे सवाल

Updated at : 07 Jan 2021 12:10 PM (IST)
विज्ञापन
क्या सच में गुरु रंधावा ने कर ली सगाई? वायरल तसवीर देख फैंस कर रहे ऐसे सवाल

Is Guru Randhawa engaged : गीतकार, गायक और संगीतकार गुरु रंधावा (Guru Randhawa) ने संगीत की दुनिया में अपनी एक खास पहचान बना ली है. उनके गाने लोगों को काफी पसन्द आते है. अब खबर आ रही है कि गुरु रंधावा ने सगाई कर ली है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक तसवीर वायरल हो रही है, जिसके बाद फैंस कयास लगा रहे है कि कही उन्होंने सगाई तो नहीं कर ली.

गुरु रंधावा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तसवीर पोस्ट की है, जिसमें वो किसी लड़की के साथ नजर आ रहे है. तसवीर को शेयर कर उन्होंने लिखा, ‘नया साल, नई शुरुआत.’ इस तसवीर में उन्होंने उस मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामे रखा है और हंसते हुए नजर आ रहे है. हालांकि तसवीर में मिस्ट्री गर्ल का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा.

https://www.instagram.com/p/CJtI8a_lifu/

इस फोटो में गुरु ने ब्लैक कुर्ता-पायजामा पहना हुआ है, तो मिस्ट्री गर्ल ने ऑरेंज सूट में दिख रही है. वहीं, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होते ही फैंस तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे है. कई मीडया यूजर्स मिस्ट्री गर्ल का नाम पूछ रहे है तो कुछ यूजर्स उन्हें बधाई दे रहे है. हालांकि अभी तक सिंगर ने कुछ भी इस बारे में कहा नहीं है.

Also Read: शाहरुख खान की बेटी सुहाना ब्लैक ड्रेस में दिखीं काफी बोल्ड, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ‘मिरर सेल्फी’

एक मीडिया यूजर ने लिखा, ‘कौन है ये लड़की.’ एक ने लिखा, ‘आप दोनों की जोड़ी काफी अच्छी लग रही है.’ एक इंस्टा यूजर ने लिखा, ‘ये कोई नया गाना है क्या.’ एक ने लिखा, ‘लख-लख बधाई आपको सरजी.’ एक ने लिखा. ‘आपने सगाई कर ली.’ एक ने लिखा, ‘बधाई हो आपको.’

गौरतलब है कि 2015 में गुरु रंधावा ने टीसीरीज के साथ पहला गाना ‘पटोला’ किया था. वो गाना सुपरहिट हुआ जिसके बाद टीसीरीज ने उन्हें साइन कर लिया था. उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. इसके अलावा वो ‘सूट-सूट’, ‘बन जा रानी’ और ‘मोरनी बनके’ के अलावा कई सुपरहिट पंजाबी गाने गा चुके हैं जो सुर्खियों में बने रहते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola