पुनर्जन्म की थीम पर बनी ये 10 दमदार फिल्में, थ्रिलर और सस्पेंस देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, घर बैठकर देखें
Published by : Divya Keshri Updated At : 09 Jan 2024 4:35 PM
बॉलीवुड या किसी भी इंडस्ट्री में जब कोई फिल्म पुनर्जन्म की थीम पर बनती है तो ये लोगों के दिमाग को घुमाकर रख देती है. इनकी कहानियां भी बेहद ही रोमांचक होती हैं. अगर आप भी आनंद लेना चाहते हैं ऐसी कुछ बॉलीवुड फिल्मों का तो ये है आप के लिए एक लिस्ट...

शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम पुनर्जन्म की थीम पर आधारित है. इस फिल्म में शाहरुख खान की मौत हो जाती है और फिर उनका पुनर्जन्म होता है. इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण लीड रोल में थी.

आइकॉनिक फिल्म करण अर्जुन बॉलीवुड की अब तक की सबसे लोकप्रिय फिल्मों में से एक है. इस फिल्म में शाहरुख खान और सलमान खान लीड रोल में हैं. इस फिल्म की कहानी हर एक दर्शक के दिल को छूती है और ये फिल्म एक मस्ट वॉच है.

फिल्म मक्खी एक तेलुगु फिल्म थी जिसे उसकी डिमांड के कारण हिंदी में डब कर के रिलीज किया था. इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक इंसान अपने और अपनी प्रेमिका के साथ हुए एक धोखे का बदला लेने के लिए मक्खी बनकर जन्म लेता है. ये फिल्म एक शानदार हिट बनी थी.

रामचरण तेजा और काजल अग्रवाल स्टारर फिल्म मगधीरा एक हिंदी डब फिल्म है जिसकी कहानी की लोग कल्पना भी नहीं कर सकते. ये फिल्म पुराने जमाने के एक बेहद ही इंटरेस्टिंग कहानी को दिखाती है.

ऋषि कपूर स्टारर फिल्म कर्ज पुनर्जन्म को दर्शाती है. इस फिल्म में हॉरर एंगल को भी दर्शाया गया है जो इस फिल्म को और भी मजेदार बनाता है. 1980 कि इस फिल्म को कई लोग आज भी देखना पसंद करते हैं.

फिल्म प्रेम तब्बू और संजय कपूर की डेब्यू फिल्म थी. ये फिल्म दो प्रेमियों के कहानी को दर्शाती है जो पिछले जन्म में बिछड़ गए थे. इस फिल्म का निर्देशन सतीश कौशिक द्वारा किया गया था.

राजेश खन्ना स्टारर ये फिल्म एक लव स्टोरी है जो कि पुनर्जन्म पर आधारित है . इस फिल्म में राजेश खन्ना के साथ राजकुमार भी दिखाई दिए हैं. अगर आपको भी पुरानी फिल्में पसंद हैं तो ये फिल्म आप के लिए एक मस्ट वॉच है.

करिश्मा कपूर की फिल्म डेंजरस इश्क एक ऐसी फिल्म है जिसमे एक नहीं दो नहीं बल्कि 3 बार पुनर्जन्म दिखाया गया है. इस कहानी में इतने ट्विस्ट हैं कि आप का दिमाग घूम जायेगा.

फिल्म तेरी मेरी कहानी में प्रियंका चोपड़ा को मुख्य किरदार में दिखाया गया है और कहानी कुछ ऐसी है कि प्रियंका एक कार दुर्घटना में खुद की जान ले लेती है क्योंकि उनकी शादी उनकी मर्जी के खिलाफ हो रही थी. इस कहानी में आगे ऐसे कई ट्विस्ट एंड टर्न हैं जिनकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता.

प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर स्टारर ये फिल्म एक लव स्टोरी है जो कि 3 जन्मों पर आधारित है. ये फिल्म वैसे ज्यादा कामयाब तो नहीं रही लेकिन वन टाइम वॉच के लिए लोग इसे देख सकते हैं
Also Read: Padmaavat: दीपिका पादुकोण की वजह से शाहरुख खान ने छोड़ी पद्मावत! फिल्म में किंग खान को मिला था ये किरदाररिपोर्ट-पुष्पांजलि
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










