Dipika Kakar: बेटे को जन्म देने के बाद दीपिका कक्कड़ की पहली तसवीर आई सामने, फैंस बोले- बेबी की फोटो कब...
Published by : Ashish Lata Updated At : 26 Jun 2023 2:31 PM
टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के घर में खुशियां आई हैं. जी हां दीपिका ने बीते 21 जून को बेबी बॉय को जन्म दिया. अब शोएब ने अस्पताल से एक्ट्रेस की लेटेस्ट फोटो शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम इन-दिनों सातवें आसमान पर है, ऐसे इसलिए क्योंकि उनके घर प्यार से मेहमान आया है, वो भी शोएब इब्राहिम के जन्मदिन से एक दिन बाद. जी हां अभिनेता ने अपनी पत्नी दीपिका कक्कड़ के साथ बीते 21 जून को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. शोएब ने खास नोट के साथ फैंस को ये गुड न्यूज दी थी. उन्होंने लिखा, “अलहम्दुलिल्लज आज 21 जून 2023 की सुबह हमें एक बच्चे का आशीर्वाद मिला है. यह प्रीमैच्योर बेबी है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है”. अब शोएब ने नयी मम्मी बनने के बाद दीपिका की पहली फोटो शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने सीरियल ससुराल सिमर का में एक साथ काम किया था. शूटिंग के दौरान दोनों में दोस्ती हुई और प्यार हो गया. कपल ने साल 2018 में शादी कर ली और अब एक बच्चे के माता-पिता हैं. दरअसल शोएब ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दीपिका की एक तसवीर लगाई, जिसमें एक्ट्रेस को हॉस्पिटल के बेड पर बैठे देखा जा सकता है. उन्होंने अस्पताल वाला कपड़ा भी पहन रखा था. उनका चेहरा मुरझाया हुआ था, हालांकि बेटे के होने की खुशी साफ तौर पर देखी जा सकती है. दीपिका खाना खा रही होती है, और शोएब उन्हें कैमरे में कैप्चर कर रहे होते हैं. फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ”वो ठीक है”.
ईटाइम्स टीवी से बात करते हुए शोएब इब्राहिम ने अपने बेटे के बारे में बात की थी उन्होंने कहा, “आप लोग जानते हैं कि दीपिका और मुझे एक बच्चे का आशीर्वाद मिला है, हमारे यहां एक बेटा हुआ. दीपिका ठीक है और बच्चा इनक्यूबेटर में रखा हुआ है. लेकिन मैं इससे अधिक बात नहीं कर पाऊंगा. इसलिए मैं चाहता हू कि आप सब बच्चे के लिए प्रार्थना करें.” इसके अलावा अपने जन्मदिन पर बात करते हुए शोअब ने कहा, “मुझसे ज्यादा, मेरा परिवार मेरे जन्मदिन के लिए अधिक उत्साहित रहता है, लेकिन हां, हर किसी को लाड़-प्यार पसंद है. मेरे घर पर, हर कोई ऐसा करता है. रिजा और रेहान ने बर्थडे में काफी सरप्राइज दिया था. मैं अपने जन्मदिन के बाद सेट पर आया हूं, हमने सेट पर एक साथ जश्न मनाया.”
Also Read: दीपिका कक्कड़ मां बनकर काफी खुश हैं… अजूनी स्टार आयुषी खुराना ने बताया आखिर क्यों जल्दबाजी में हुई डिलीवरीप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










