Brahmastra OTT Release: रणबीर-आलिया की ब्रह्मास्त्र OTT पर धूम मचाने के लिए तैयार, जानें कब होगी रिलीज

Brahmastra Part 1
Brahmastra OTT Release: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है. रिपोर्ट्स के अनुसार मूवी अगले महीने अक्टूबर में OTT पर रिलीज की जा सकती है. अबतक मूवी को रिलीज हुए तीन दिन हो गए है.
Brahmastra OTT Release: अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित ब्रह्मास्त्र सिनेमाघरों में 9 सितंबर को रिलीज हो चुकी है. रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय स्टारर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अबतक 75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है. अब फैंस इसे ओटीटी पर भी देख पाएंगे. जी हां, मूवी को दर्शक डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते है. चलिए आपको बताते है ओटीटी पर ये कब रिलीज होगी.
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र में शिवा और ईशा के किरदार में है. शाहरुख खान का इसमें कैमियो रोल है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगर आप मूवी का ओटीटी पर रिलीज का इंतजार कर रहे है तो आपके लिए खुशखबरी है. फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी. हालांकि इसपर आधिकारिक रूप से कुछ कहा नहीं गया है.
सोशल मीडिया पर चर्चा के अनुसार, फिल्म ब्रह्मास्त्र का डिज्नी कैम्पैन पार्टनर था. तो ऐसा माना जा रहा है कि इसके राइट्स उन्हें ही बेचे जाएंगे. हालांकि ऐसा भी कहा जा रहा है कि अमेजन प्राइम वीडियो पर भी ये रिलीज हो सकती है. माना जा रहा है कि धर्मा फिल्मों का अमेजन के साथ डील है. इसके अनुसार, उनकी सारी मूवीज इसपर ही रिलीज होती है. ऐसे में अब देखना है किस पर ये रिलीज होती है.
Also Read: Brahmastra: आलिया भट्ट ने तेलुगु में गाया केसरिया,तो रणबीर कपूर ने किया खास तरीके से सबको इम्प्रेस, VIDEO
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रह्मास्त्र के ओटीटी राइट्स तगड़ी रकम में बेचे गए है. फिल्म ओटीटी पर अक्टूबर में रिलीज की जा सकती है. हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. बता दें कि फिल्म का बजट 400 करोड़ है. अयान मुखर्जी ने दूसरे दिन की कमाई के बारे में बताते हुए लिखा था, ‘प्यार से बड़ा कोई ब्रह्मास्त्र नहीं है दुनिया में. इस सप्ताहांत सिनेमाघरों में प्यार बरसाने के लिए हमारे सभी दर्शकों का धन्यवाद.’
पर्सनल लाइफ की बात करें तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर एक छोटा सा मेहमान आने वाला है. कपल माता- पिता बनने वाले है. फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




