ePaper
Live Updates

Entertainment Updates : ए आर रहमान ने हिंदी बोलने पर एंकर का उड़ाया मजाक, भड़क उठे फैंस ने कर दिया ट्रोल

Updated at : 28 Mar 2021 7:33 AM (IST)
विज्ञापन
Entertainment Updates : ए आर रहमान ने हिंदी बोलने पर एंकर का उड़ाया मजाक, भड़क उठे फैंस ने कर दिया ट्रोल

Entertainment Live update to Bollywood News Live Update : बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपना जादू चलाने वाली प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने सोना के नाम से न्यूयॉर्क में नया इंडियन रेस्तरां खोला है. प्रियंका ने रेस्टोरेंट और डिशेज की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है. वहीं, कोरोना की चपेट में अब तक बॉलीवुड के कई सितारे आ चुके है. अब इसमें बॉलीवुड अभिनेता और राजनेता परेश रावल का भी नाम जुड़ गया है. परेश रावल ने सोशल मीडिया पर बताया कि वो कोविड संक्रमित हो गए हैं.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
9:02 PM. 27 Mar 219:02 PM. 27 Mar

एआर रहमान को किया जा रहा है ट्रोल

दुनियाभर में अपनी गायकी और संगीत का लोहा मनवा चुके संगीतकार एआर रहमान (A R Rehman)अपने एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. इन दिनों वो अपनी फिल्म ’99 सॉन्ग्स’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. अब उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसपर लोग नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं. इस वीडियो में एआर रहमान एंकर के हिंदी बोलने पर उन्हें ट्रोल करते दिखाई दे रहे हैं और स्टेज से उतर रहे हैं. लेकिन उनका ये मजाक उनपर भारी पड़ गया है. लोग उनके इस व्यवहार को हिंदी भाषा का अपमान बता रहे हैं. देखें वीडियो…

6:30 PM. 27 Mar 216:30 PM. 27 Mar

‘मोलक्‍की’ के लीड कलाकार कोरोना पॉजिटिव

टीवी सीरियल ‘मोलक्‍की’ के लीड कलाकार अमर उपाध्याय और प्रियल महाजन का कोरोना का टेस्ट पॉजिटिव आया है. इसके चलते शो की शूटिंग टाल दी गई है. ई टाइम्स की खबर के अनुसार अमर उपाध्याय का कोरोनाटेस्ट कुछ समय पहले पॉजिटिव आया था. अब प्रियल का भी टेस्ट पॉजिटिव आया है. फिलहाल शो की शूटिंग रोक दी गई है.

6:30 PM. 27 Mar 216:30 PM. 27 Mar

ब्‍वॉयफ्रेंड संग दिखीं इरा खान

आमिर खान की बेटी इरा खान बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स में से एक हैं. अपनी वर्क लाइफ के अलावा, वो अपनी लव लाइफ की वजह से भी हमेशा चर्चा में रहती हैं. खबरों की मानें तो, इरा नुपुर शिखरे को डेट कर रही है. वह अक्सर इंस्टाग्राम पर रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती हैं. हाल ही में उन्‍होंने नुपुर शिखर के साथ एक मस्ती वाली तस्वीर शेयर की है. इसमें मूवी डेट भी लिखा हुआ है.

Entertainment Updates : ए आर रहमान ने हिंदी बोलने पर एंकर का उड़ाया मजाक, भड़क उठे फैंस ने कर दिया ट्रोल
2:13 PM. 27 Mar 212:13 PM. 27 Mar

कृति सेनन की फोटो पर अमिताभ बच्चन ने किया ये कमेंट

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज पोस्ट की हैं. इन तसवीरों में कृति बेहद स्टाइलिश लग रही है. फैंस उनके लुक पर खूब सारे कमेंट्स कर रहे है. वहीं, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी उनकी फोटो पर वॉव लिखा है, जो वायरल हो रहा है.

आकांक्षा पुरी ने बताया आखिरकार क्यों छोड़ा था ‘विघ्नहर्ता गणेश’

विघ्नहर्ता गणेश सीरियल में मेन लीड देवी पार्वती का किरदार अभिनेत्री आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) निभाती थी. एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले शो छोड़ दिया था. अब एक्ट्रेस ने इसपर अपनी चुप्पी तोड़ी है. आकांक्षा ने कहा कि, शो जरूर चल रहा है लेकिन शो में पार्वती का महत्व खत्म हो चुका है. यह अच्छा है लेकिन कुछ नई कहानी लाइनों और नए पात्रों के साथ. इसलिए मैं इसके लिए तैयार नहीं थी. मुझे था कि अगर मैं शो की लीड हूं और वो शो मेरा है तो वो मेरे ही आस-पास हो जो नहीं हो रहा था.

11:45 AM. 27 Mar 2111:45 AM. 27 Mar

आयुष शर्मा ने शेयर की अर्पिता के साथ बोल्ड फोटो

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के बहनोई और एक्टर आयुष शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है. इस ब्लैक एंड व्हाइट तसवीर में उनके साथ अर्पिता खान भी दिखाई दे रही हैं. दोनों की ये बोल्ड तसवीर देखकर फैंस ढेर सारे कमेंट्स कर रहे है.

अंकिता लोखंडे और श्रद्धा आर्या का वीडियो वायरल

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और कुंडली भाग्य’ की प्रीता यानी श्रद्धा आर्या का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों अपनी दोस्ती को एंजॉय कर रही हैं. फैंस इश वीडियो को काफी पसंद कर रहे है. साथ ही इसपर खूब सारे कमेंट्स कर रहे है.

7:37 AM. 27 Mar 217:37 AM. 27 Mar

प्रियंका चोपड़ा का नया रेस्टोरेंट

प्रियंका चोपड़ा ने सोना के नाम से न्यूयॉर्क में नया इंडियन रेस्तरां खोला है. इसकी तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि सोना नाम रखना उनके पति निक जोनस का आइडिया था.

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola