ePaper
Live Updates

Bollywood & TV LIVE Updates : कोरोना के खिलाफ मैदान में उतरे गुरमीत चौधरी, आम लोगों के लिए खोलेंगे अस्पताल

Updated at : 25 Apr 2021 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
Bollywood & TV LIVE Updates : कोरोना के खिलाफ मैदान में उतरे गुरमीत चौधरी, आम लोगों के लिए खोलेंगे अस्पताल

Bollywood and Tv LIVE Updates : बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन पर एक खास फोटो शेयर की, जो फैंस को काफ पसन्द आई. तसवीर में वो सलमान खान और सचिन तेंदुलकर के साथ पोज देती नजर आ रही हैं. टीवी एक्ट्रेस हिना खान के पिता असलम खान का 20 अप्रैल को निधन हो गया था. उनकी मौत के चार दिन बाद एक्ट्रेस ने अपने फैंस के नाम एक पोस्ट लिखा है. पोस्ट में नागिन एक्ट्रेस ने लिखा कि वो कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही है. वहीं, ट्विंकल खन्ना की बेटी का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है. वीडियो में नितारा की आवाज सुनाई दे रही है, जो बहुत ही प्यारी लग रही है.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
9:45 PM. 25 Apr 219:45 PM. 25 Apr

कोरोना के खिलाफ मैदान में उतरे गुरमीत चौधरी

देश में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है. सरकार अपने स्तर पर हरसंभव कोशिश कर रही है, वहीं अब एक बार फिर सितारे भी मदद के लिए आगे आ रहे हैं. अब एक्टर गुरमीत चौधरी मदद के लिए सामने आए हैं. गुरमीत चौधरी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘मैंने तय कर लिया है, मैं पटना और लखनऊ में आम लोगों के लिए 1000 बेड वाला अल्ट्रा मॉर्डन अस्पताल खोलूंगा. ऐसा ही मैं दूसरे शहरों तक भी करनेवाला हूं. आप सभी का आशीर्वाद और साथ चाहिए, जय हिंद. डिटेल्स को जल्दी ही आप सभी से शेयर करूंगा.’

अली फजल के नाना का निधन

बॉलीवुड एक्टर अली फजल के नाना का निधन हो गया और इसकी जानकारी उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए दिया. अली ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने नाना की तसवीर शेयर कर लिखा, ‘मुझे अपनी छांव दी. उन्होंने मुझे साथ रखा, जब मेरे माता-पिता अलग-अलग होकर जिंदगी जी रहे थे. इसलिए जब मेरे पिता कहीं मिडिलईस्ट में थे, तब नाना ही थे जिन्होंने मुझे प्यार दिया. नानी के साथ. लंबी कहानी शॉर्ट में… उनका रात को निधन हो गया. उनकी बेटी और मेरी मां के जाने के एक साल से भी कम वक्त में. मुझे लगता है, यही उनकी इच्छा थी. इस देश में कई लोग संघर्ष कर रहे हैं तो हम भी कर सकते है. ऐसा सही भी है, लेकिन इसने मुझे तोड़ दिया.. फिर से. जैसे ही मैंने उन्हें अलविदा कहा, मैंने अपने ही एक वर्जन को अलविदा कह दिया.’

2:27 PM. 25 Apr 212:27 PM. 25 Apr

देवोलीना भट्टाचार्जी का वीडियो वायरल

टीवी एक्‍ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उन्होंने अपना नया वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसमें वो अलग-अलग एक्सप्रेशन बदल रही है. वीडियो की शुरुआत में वह रोते हुए नजर आती हैं, लेकिन धीरे-धीरे उनके एक्सप्रेशन बदल जाते हैं और वह लास्ट में हंसने लगती हैं. उनका ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फैंस एक्ट्रेस की एक्टिंग की तारीफ कर रहे है.

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola