Live Updates

Bollywood & TV Updates : अरिजीत सिंह की मां अस्पताल में एडमिट, एक्ट्रेस श्रीपदा का कोरोना से निधन

Updated at : 15 May 2024 1:33 PM (IST)
विज्ञापन
Bollywood & TV Updates : अरिजीत सिंह की मां अस्पताल में एडमिट, एक्ट्रेस श्रीपदा का कोरोना से निधन

Bollywood & TV LIVE Updates: बॉलीवुड एक्टर दिलिप ताहिल के बेटे ध्रुव ताहिल को ड्रग्स केस से कनेक्शन के कारण NCB ने गिरफ्तार कर लिया है. NCB ने ये जानकारी दी. हाल ही में शुरू हुए डांस रियलिटी शो सुपर डांस चैप्टर 4 में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी नजर नहीं आ रही है. अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें मलाइका अरोड़ा नजर आ रही है. ऐसे में ये बात साफ हो गया है कि अब उनकी जगह मलाइका शो को जज करेंगी. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के जुड़ें रहें हमारे साथ...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
4:26 PM. 6 May 214:26 PM. 6 May

बिग बॉस फेम राहुल वैद्य का फेसबुक अकाउंट हैक

बिग बॉस फेम राहुल वैद्य का फेसबुक अकाउंट हैक हुआ है. बिग बॉस 14 रनर अप और गायक राहुल वैद्य का हाल ही में इंस्टाग्राम पर इस बात का खुलासा किया कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है. सिंगर ने बताया कि हैकर द्वारा उनके फेसबुक पेज पर वीडियो डाला है.

4:26 PM. 6 May 214:26 PM. 6 May

RRR की टीम और एसएस राजमौली ने कोरोना से बचने के लिए किया जागरूक

आरआरआर (RRR) फिल्म की कास्ट और डायरेक्टर एसएस राजमौली (SS Rajamouli) ने सभी फैंस और दर्शकों को कोरोना से बचने के लिए जागरूक किया है. ये एक वीडियो मैसेज है जिसमें जूनियर एनटीआर (Jr NTR), अजय देवगन (Ajay Devgn), राम चरण (Ram Charan), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और डायरेक्टर लोगों से सावधानी बरतने का अनुरोध करते हैं.

3:56 PM. 6 May 213:56 PM. 6 May

कश्मीरा शाह का ग्लैमरस अंदाज

एक्ट्रेस कश्मीरा शाह ने अपनी लेटेस्ट फोटो से फैंस को चौंका दिया हैं. तसवीर में कश्मीरा रेड बिकिनी में नजर आ रही है. फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा, मेरे पास पहले से ही बहुत क्रिटिक हैं लेकिन जो सबसे तेज आवाज मैं सुनती हूं वो मेरी है. मैं अपनी चियरलीडर हूं तो आगे बढ़ो और ट्रोलिंग करने में मेहनत करो. आखिरकार मेरे प्यारे हेटर्स को कुछ काम करने के लिए भी तो चाहिए.

8:43 AM. 6 May 218:43 AM. 6 May

सुनील पाल की बढ़ी मुसीबतें

कॉमेडियन सुनील पाल ने एक वीडियो में डॉक्टर्स के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द का इंस्तेमाल किया है, जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है. दरअसल, वीडियो में उन्होंने कहा है कि डॉक्टर्स भगवान का रुप होते हैं लेकिन इस समय 90 प्रतिशत डॉक्टर्स ने राक्षस का रुप धारण कर लिया है वह धोखाधड़ी कर रहे हैं.

8:43 AM. 6 May 218:43 AM. 6 May

जूही चावला की बेटी करेंगी बॉलीवुड में अपना डेब्यू

जूही चावला और जय मेहता की बेटी जाह्नवी मेहता जल्दी ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने जाह्नवी के करियर को लेकर बात की थी. जिसके बाद से ऐसा कहा जा रहा है कि जाह्नवी की जल्द ही बॉलीवुड में इंट्री हो सकती है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola