Bhediya BO Collection Day 3: वरुण धवन की फिल्म ने पहले वीकेंड में किया कमाल, डबल डिजिट में हुआ कलेक्शन
Published by : Divya Keshri Updated At : 28 Nov 2022 1:25 PM
फिल्म 'भेड़िया' को दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म ने वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन किया. तीसरे दिन मूवी ने ताबड़तोड़ कमाई की है.
Bhediya Box Office Collection Day 3: वरुण धवन (Varun Dhawan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की ‘भेड़िया’ (Bhediya Box Office Collection Day 3) का तीसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. अमर कौशिक द्वारा निर्देशित फिल्म की टक्कर अजय देवगन की मूवी दृश्यम 2 से है. चलिए आपको बताते है दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की.
हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भेड़िया’ ने तीसरे दिन अच्छा कलेक्शन किया. वीकेंड पर फिल्म ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया. फिल्म ने डबल डिजिट में कमाई की. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने तीसरे दिन 11 करोड़ रुपये की कमाई की. बता दें कि ओपनिंग डे पर मूवी ने 7.48 करोड़ का कलेक्शन किया था. दूसरे दिन 9.57 का बिजनेस हुआ. तीन दिनों में इसने 28.05 करोड़ कमा लिए.
फिल्म भेड़िया को लेकर धीरे-धीरे दर्शकों में दिलचस्पी बढ़ रही है. इसे दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है. मूवी में वरुण ने भास्कर नाम के शख्स का किदार निभाया है. उसे एक भेड़िया काट लेता है, जिसके बाद वो हर पूर्णिमा की रात को भेड़िया में बदल जाता है. फिल्म में कृति एक डॉक्टर बनी है और दीपक डोबरियाल, अभिषेक बनर्जी और पालिन कबाक भी है.
Also Read: Bhediya BO Collection Day 2: वरुण धवन-कृति सेनन को मिला वीकेंड का फायदा, ‘भेड़िया’ का इतना बढ़ा कलेक्शन
अजय देवगन की दृश्यम 2 बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी मूवी थियेटरों में अबतक अपनी पकड़ बनाए हुए है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसने रविवार 27 नवंबर को कुल 143 करोड़ रुपये की कमाई की. ऐसा लगता है ये जल्द ही 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी. बता दें कि अजय देवगन, तब्बू और अक्षय खन्ना अभिनीत फिल्म ने 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने वरुण धवण की फिल्म को साढ़े तीन स्टार दिए है. इसका रिव्यू देते हुए उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा, लुभावना. निर्देशक अमर कौशिक ने इसे फिर से सही किया है. नॉवेल कान्सेप्ट. अत्याधुनिक वीएफएक्स. सुपर फिनाले… एक एंटरटेनर जो बड़े पर्दे पर देखने के लिए है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










