ePaper

अनन्या पांडे ने ग्लैमरस तसवीर शेयर कर फैंस से किया ये वादा, बोलीं- ये बोरिंग नहीं होगा...

Updated at : 13 Dec 2021 7:49 PM (IST)
विज्ञापन
अनन्या पांडे ने ग्लैमरस तसवीर शेयर कर फैंस से किया ये वादा, बोलीं- ये बोरिंग नहीं होगा...

बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे एक्टिंग के साथ साथ अपने लुक्स और ड्रेसिंग सेंस की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं.

विज्ञापन
undefined

बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे (Ananya Panday) एक्टिंग के साथ साथ अपने लुक्स और ड्रेसिंग सेंस की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं. अब एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट से फैंस को चौंकाया है. इसमें उनका लुक काफी हटकर और बोल्ड नजर आ रहा है.

undefined

इन तसवीरों में अनन्या ने विंटर लुक को काफी हटकर तरीके से कैरी किया है. उन्होंने नेट लेगिंस पहनी है और स्वेटर वियर की है. बालों को उन्होंने क्लच किया हुआ है और स्टाइलिश ईयररिंग्स से अपने लुक को कंप्लीट किया है. हाई हिल्स में अनन्या पांडे कमाल दिख रही हैं.

undefined

अनन्या पांडे ने इन तसवीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “मुझे नहीं पता कि मैं यहां से कहां जा रहा हूँ, लेकिन मैं वादा करता हूँ कि यह बोरिंग नहीं होगा.” उनकी इस तसवीर पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, चुलबुली अनन्या पांडे. एक और यूजर ने लिखा, आप अमेजिंग लग रही हैं.

undefined

अनन्या इन दिनों लास वेगास में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लिगर’ की शूटिंग कर रही हैं. फिल्म में साउथ इंडियन एक्टर विजय देवरकोंडा संग रोमांस करती नजर आएंगी. फिल्म के निर्देशक पुरी जगन्नाथ ने भी अपने प्रोजेक्ट के हिस्से के रूप में महान मुक्केबाज माइक टायसन को लिया है.

undefined

गौरतलब है कि अनन्या बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे और भावना पांडे की सबसे बड़ी बेटी हैं. उन्होंने 2019 में पुनीत मल्होत्रा की स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया भी थे. इसके बाद वह पति पत्नी और वो में नजर आईं. अनन्या ने बेस्ट एक्ट्रेस डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड और जी सिने अवॉर्ड जीता.

undefined

इसमें कोई शक नहीं है कि एक्‍ट्रेस अपने डेब्यू के बाद से ही छाई हुई हैं जिसने दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ी है. ‘लीगर’ के साथ अनन्या क्षेत्रीय सिनेमा में अपना डेब्यू करेंगी. ‘लीगर’ के अलावा, अभिनेत्री जल्द दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ शकुन बत्रा की अगली फिल्म में भी दिखाई देंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola