ePaper

Alia Bhatt और Ranbir Kapoor की शादी! एक्‍ट्रेस की बेस्‍ट फ्रेंड ने किया ये खुलासा

Updated at : 06 Apr 2020 2:49 PM (IST)
विज्ञापन
Alia Bhatt और Ranbir Kapoor की शादी! एक्‍ट्रेस की बेस्‍ट फ्रेंड ने किया ये खुलासा

Alia Bhatt best friend : रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. पहले दोनों के अफेयर ने और अब शादी की खबरों लोगों का ध्‍यान खींचा है. बीटाउन की कई पार्टियों में इस कपल को एकसाथ स्‍पॉट किया गया है. अब फैंस दोनों की शादी का इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. पहले दोनों के अफेयर ने और अब शादी की खबरों लोगों का ध्‍यान खींचा है. बीटाउन की कई पार्टियों में इस कपल को एकसाथ स्‍पॉट किया गया है. अब फैंस दोनों की शादी का इंतजार कर रहे हैं. इस बीच हाल ही में खबरें आई थीं कि दोनों इसी साल के अंत तक शादी कर लेंगे. अब इसपर आलिया भट्ट की बेस्‍ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर का बयान आया है.

दरअसल मिड डे ने एक सूत्र के हवाले से लिखा था,’ पहले दोनों स्‍टार्स की डेस्टिनेशन वेडिंग प्‍लान की जा रही थी, लेकिन अब दोनों के परिवारवालों ने डिसाइड किया है कि शादी मुंबई में ही होगी. शादी की तारीख 21 दिसंबर बताई जा रही है. कहा यह भी गया कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की तैयारियां कोरोना वायरस और लॉकडाउन के बाद शुरू कर दी जाएंगी.

बॉलीवुडलाईफ से बातचीत में आलिया की बेस्‍ट फ्रेंड ने कहा,’ मुझे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है. मैं भी लगातार शादी के बारे में कई तरह की खबरें सुन रही हूं. मुझे लगता है कि सच जानने के लिए हम लोगों को सही समय का इंतजार करना चाहिए.’

अब आ‍कांक्षा के इस बयान से तो साफ है कि उन्‍हें रणबीर और आलिया की शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं है. शादी की खबरों को लेकर दोनों स्‍टार्स ने भी चुप्‍पी साध रखी है. हालांकि लॉकडाउन के दौरान दोनों एकदूसरे के साथ वक्‍त जरूर बिता रहे हैं. दरअसल दोनों का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें रणबीर और आलिया साथ चलते नजर आये थे और वीडियो में रणबीर कपूर का डॉग भी नजर आया था.

Also Read: रणबीर के साथ रहते हुए आलिया कर रही ये काम, फैंस बोले- दिल जीत लिया

हाल ही में खबर आयी थी कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का बेक्रअप हो गया है. इस पर आलिया ने ब्रेकअप की फेक खबरों पर मुंहतोड़ जवाब दिया था. उन्होंने एक तसवीर शेयर की थी, जिसके कैप्शन में उन्होंने रणबीर कपूर को अपना पसंदीदा फोटोग्राफर बताया था. फोटो में आलिया अपने घर से डूबते सूरज को देखती नजर आयी. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘घर पर रहो और डूबते सूरज को देखो. खास बात यह है कि उन्होंने फोटो क्रेडिट रणबीर कपूर को दिया था. उन्होंने आगे लिखा ‘फोटो क्रेडिट मेरे ऑल टाइम फैवरेट फोटोग्राफर आरके.

विज्ञापन
Budhmani Minj

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola