ePaper

VIDEO: जब अभिषेक के सामने एक फैन ने ऐश्वर्या को किया था शादी के लिए प्रपोज, तो एक्टर ने इस तरह दिया था जवाब

Updated at : 21 May 2021 11:22 AM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: जब अभिषेक के सामने एक फैन ने ऐश्वर्या को किया था शादी के लिए प्रपोज, तो एक्टर ने इस तरह दिया था जवाब

Abhishek And Aishwarya Rai Bachchan Video : बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai) बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से एक माने जाते है. फैंस को दोनों की जोड़ी परफेक्ट लगती है. अब अभिषेक और ऐश्वर्या का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक फैन एक्टर के सामने ही एक्ट्रेस को शादी के लिए प्रपोज करता है. इसपर एक्टर काफी मजेदार रिप्लाई देते है.

दरअसल, queensbolly नाम के फैन पेज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ऐश्वर्या और अभिषेक साथ में दिखाई दे रहे है और वीडियो 2010 के कान फिल्म फेस्टिवल का है. इस दौरान अभिषेक की नजर एक फैन पर पड़ती है, जिसके हाथ में एक कार्ड होता है. उस कार्ड पर लिखा होता है, ‘मैरी मी ऐश्वर्या’.

https://www.instagram.com/p/COAlJM-hEPm/

जैसे ही अभिषेक की नजर उसपर पड़ती है वो फटाक से उसे जवाब देते हुए कहते है, ‘उन्होंने मुझसे शादी कर ली, मैन.’ जबकि इसपर ऐश्वर्या मुस्कुरा देती है. एक्टर का ये जबरदस्त रिप्लाई फैंस को काफी पसन्द आ रहा है.

Also Read: जाह्नवी कपूर जब साइकिल चला रहीं थीं, सामने आ गए फोटोग्राफर…. actress ने फौरन दे दी चेतावनी

वहीं, कुछ समय पहले ही अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. ये इंटरव्यू तब का था जब दोनों द ओप्रा विन्फ्रे शो में पहुंचे थे. इस दौरान ओप्रा ने दोनों से पूछा था कि ‘मैं समझती हूं आपने कैमरे के सामने कभी किस नहीं किया.’ जिसके बाद ऐश्वर्या ने कहा था, ‘चलो बेबी.’ इस बीच अभिषेक ने ऐश्वर्या के गाल पर किस कर दिया था.

गौरतलब है कि 20 अप्रैल 2007 को अभ‍िषेक और ऐश्वर्या शादी के बंधन में हमेशा के लिए बंध गए थे. पिछले महीने ही इस कपल ने अपनी 14वीं वेडिंग एनिवर्सिरी सेलिब्रेट किया था. दोनों एक साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके है, जिसमें ढाई अक्षर प्रेम के, कुछ ना कहो, उमराव जान, धूम 2, गुरू, सरकार राज, रावण जैसी फिल्में शामिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola