‘बंदर’ और ‘पेड्डी’ के बीच नहीं रुकी ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की कमाई, तीसरे दिन बरसे करोड़

Updated:
विज्ञापन
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Collection

है जवानी तो इश्क होना है, फोटो – इंस्टाग्राम

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Collection: वरुण धवन की नई फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी शुरुआत की है. सिनेमाघरों में कई दूसरी फिल्मों की भीड़ होने के बाद भी इस फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में अच्छी कमाई करके सबको चौंका दिया है.

विज्ञापन

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Collection: वरुण धवन की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ लगातार अपनी पकड़ बनाए हुए है. फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन पूरे हो चुके हैं और अब इसके तीसरे दिन के कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ और राम चरण की ‘पेड्डी’ जैसी बड़ी फिल्मों से मुकाबले के बावजूद ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने वीकेंड का पूरा फायदा उठाया है. तीसरे दिन फिल्म की कमाई में शानदार उछाल देखने को मिला, जिससे मेकर्स के साथ-साथ फैंस की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं. अब सभी की नजरें सोमवार के कलेक्शन पर टिकी हैं.

तीसरे दिन की कमाई में आया बड़ा उछाल

Sacnilk की रिपोर्ट के अनसार फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को शानदार बढ़त बनाई है. देश भर के 8,616 शोज से फिल्म ने तीसरे दिन करीब 9 करोड़ रुपये बटोरे हैं. इस शानदार कमाई के साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 24 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 28.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

विदेशों में भी चला जादू

भारत के साथ साथ विदेशों में भी वरुण धवन की इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने तीसरे दिन विदेशों से 3 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म का विदेशी ग्रॉस कलेक्शन 8.50 करोड़ रुपये हो गया है. अगर दुनिया भर की कुल कमाई की बात करें तो फिल्म अब तक 37.30 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है.

इन बड़ी फिल्मों से है मुकाबला

इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ रहा है. ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के साथ ही सिनेमाघरों में अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बंदर’ भी चल रही है जिसमें बॉबी देओल मुख्य भूमिका में हैं. इसके साथ ही फिल्म ‘पेड्डी’ भी रिलीज हुई है जिसमें राम चरण और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं.

फिल्म के बारे में

यह फिल्म 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जो एक एक हल्की फुल्की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. इस फिल्म को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में वरुण, मृणाल और पूजा के अलावा जिमी शेरगिल, मौनी रॉय, मनीष पॉल, चंकी पांडे, अली असगर, कुब्रा सैत, राकेश बेदी और मनोज पाहवा जैसे शानदार कलाकार भी मजेदार किरदारों में नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 41 साल की जेनिफर विंगेट दूसरी बार बनेंगी दुल्हन? सिंगापुर के बिजनेसमैन संग क्रिश्चियन वेडिंग की चर्चा तेज

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola