ePaper

झारखंड : रांची जू से दो तेंदुआ पहुंचा बोकारो जैविक उद्यान, आकर्षण का केंद्र बना जल जीव विहार

Updated at : 02 May 2023 8:19 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : रांची जू से दो तेंदुआ पहुंचा बोकारो जैविक उद्यान, आकर्षण का केंद्र बना जल जीव विहार

50 एक्वेरियम में 40 से अधिक प्रकार की मछली एवं अन्य जल जीव को आप बोकारो के जवाहर लाल नेहरू जैविक उद्यान में देख सकेंगे. वहीं, रांची चिड़ियाघर से दो तेंदुआ इस उद्यान में पहुंचा है. वहीं, दो साल से बंद जल जीव विहार का अब आप आनंद उठा सकते हैं.

विज्ञापन

बोकारो, सुनील तिवारी : पचास एक्वेरियम में चालीस से अधिक प्रकार की मछली व अन्य जल जीव… बात हो रही है सेक्टर चार स्थित बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन की ओर से संचालित जवाहर लाल नेहरू जैविक उद्यान की. बीएसएल के निदेशक प्रभारी अमरेन्दु प्रकाश ने मंगलवार को जैविक उद्यान में नवीकृत जल जीव विहार (अक्वेरियम) का उद्घाटन किया. मतलब, गर्मियों की छुट्टियों में बोकारोवासी जल जीव विहार का आनंद उठा पायेंगे.

undefined

रांची के चिड़ियाघर से दो नर तेंदुआ पहुंचा बोकारो जैविक उद्यान

एनिमल एक्सचेंज के प्रावधानों के तहत जैविक उद्यान बोकारो में रांची के चिड़ियाघर से दो नर तेंदुआ भी लाये गये हैं. इसके बदले रांची चिड़ियाघर को जैविक उद्यान बोकारो से दो मादा तेंदुआ दिये गये हैं. बीएसएल के निदेशक प्रभारी अमरेन्दु प्रकाश और अधिशासी निदेशकों ने जैविक उद्यान के इन नये सदस्यों के बारे भी जानकारी ली. साथ ही जैविक उद्यान की अन्य सुविधाओं का भी जायजा लिया.

अक्वेरियम को रिपेयर बाद नया लुक

नवीकृत जल जीव विहार में लगभग 50 अक्वेरियम हैं. इनमें 40 से अधिक प्रकार की मछली व अन्य जल जीव हैं. सभी अक्वेरियम का रिपेयर कर उन्हें पूरी तरह से नया लुक दिया गया है, जो लोगों के लिए न सिर्फ आकर्षण का केंद्र बनेगा, बल्कि जल जीवों के बारे में आम लोगों को जानकारी भी उपलब्ध करायेगा. जल जीव विहार सुबह नौ बजे से शाम 5.30 बजे तक खुलेगा. जल जीव विहार लगभग दो साल से बंद था.

Also Read: Photos: झारखंड में जल्द होगी 25 हजार शिक्षकों की नियुक्ति, सीएम हेमंत सोरेन ने की घोषणा

उद्यान में ये अधिकारी भी रहे मौजूद

अधिशासी निदेशक (संकार्य) बीके तिवारी, अधिशासी निदेशक (परियोजना) सीआर महापात्रा, अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) सुरेश रंगानी, अधिशासी निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) राजन प्रसाद, अधिशासी निदेशक (माइंस) जे दासगुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (नगर प्रशासन) बीएस पोपली, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बीबी करुणामय सहित नगर प्रशासन व अन्य विभागों के वरीय अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola