ePaper

Bihar: भागलपुर के उल्टा पुल पर बाइक सवार को रौंदते हुए भागा वाहन, सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत

Updated at : 05 Dec 2022 10:37 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar: भागलपुर के उल्टा पुल पर बाइक सवार को रौंदते हुए भागा वाहन, सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत

Bihar: भागलपुर के उल्टा पुल पर रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी. किसी अज्ञात वाहन ने बाइक पर सवार इन युवकों को रौंद दिया. इसके पीछे बड़ी लापरवाही भी हो सकती है. वहीं दोनों युवकों की पहचान भी की जा चुकी है.

विज्ञापन

Bihar News: भागलपुर में रविवार देर रात एक सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी. घटना मोजाहिदपुर थाना के पास लोहिया पुल का है. जहां रात करीब 12 बजे एक बाइक पर सवार दो युवकों को किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया. दोनों युवकों की मौत हो गयी है. वहीं शवों को देखकर ही अंदाजा लगाया जा रहा है बाइक सवार के सिर को रौंदकर चालक चारपहिया वाहन लेकर फरार हो गया.

सिर कुचलते हुए भागा वाहन

रविवार की देर रात शहर के लोहिया पुल (उल्टा पुल) पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ. लोहिया पुल से गुरहट्टा चौक की तरफ जा रही बाइक सवार दो युवकों की अज्ञात वाहन के जोरदार टक्कर से मौत हो गई. घटना लगभग रात के 11:50 बजे की है. घटना की भनक लगते ही स्थानीय लोग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. मौके पर दो युवकों को दर्दनाक हालत में पाया गया. एक युवक की मौत हो चुकी थी. उसका सिर बुरी तरह कुचला गया था. वहीं दूसरे जख्मी की सांसें चल रही थी.

कहलगांव के रहने वाले दोनों मृतक

जख्मी को आनन-फानन में मायागंज अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गयी. मृतकों की पहचान की कोशिश जारी रही. एक मृतक की पहचान कहलगांव के बुद्धुचक के निवासी जितेंद्र कुमार (28) के रूप में की जा सकी जबकि दूसरे की पहचान यहीं के रहने वाले दीपक कुमार के रूप में की गयी. वह किसी टावर कंपनी में काम करता था.

Also Read: PHOTO: ‘तैयार हूं..’किडनी दान करने से ठीक पहले पिता लालू यादव संग रोहिणी की तस्वीरें जारी, पढ़ें ट्वीट..
प्रशासनिक लापरवाही दे रही मौत को न्योता

ऐसी आशंका जताई जा रही है कि किसी स्कार्पियो ने दोनों युवकों को रौंदा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि जहां पर ये हादसा हुआ है उस पुल पर निर्माण सामग्री ईंट का टुकड़ा, बालू , पत्थर व छर्री फैला हुआ था. बालू वगैरह बिना ढके ही वाहन लेकर जाते हैं और गाड़ी से गिरकर ये सड़क पर बिखरते हैं जो हादसों को आमंत्रण देते हैं. बताया कि रात 10 बजे कई मोटरसाइकिल व कार वाले भी दुर्घटनाग्रस्त होने से बचे थे.

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन