Bihar Election Result 2020: ‘तेजस्वी को सीएम का उत्तराधिकारी बना दें नीतीश कुमार’, हार के बाद कांग्रेस नेता की अजीब सलाह

Bihar Election Result 2020, Nitish Kumar And Tejashwi Yadav CM: बिहार चुनाव के नतीजे निकलने के बाद एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिल गया है. दूसरी तरफ मध्यप्रदेश के कांग्रेस पार्टी के नेता दिग्विजय सिंह ने तेजस्वी यादव पर बड़ा बयान दे डाला है.
Bihar Election Result 2020: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे निकलने के बाद एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिला है. महागठबंधन में शामिल राजद 75 सीटें जीतकर बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. एनडीए नेता नीतीश कुमार लगातार चौथी बार बिहार के सीएम बनने जा रहे हैं. दूसरी तरफ मध्यप्रदेश के कांग्रेस पार्टी के नेता दिग्विजय सिंह ने तेजस्वी यादव पर बड़ा बयान दे डाला है. Bihar Election Result 2020 Live News से जुड़ी हर खबर के लिये बने रहिये Prabhat Khabar पर.
Also Read: Bihar Election Result 2020: ‘तेजस्वी को सीएम का उत्तराधिकारी बना दें नीतीश कुमार’, हार के बाद कांग्रेस नेता की अजीब सलाह
समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान दिग्विजय सिंह ने नीतीश कुमार को सलाद ही. दिग्विजय सिंह ने कहा है ‘नीतीश जी को बड़ा दिल करके तेजस्वी के लिए मुख्यमंत्री पद की अनुशंसा कर देनी चाहिए और जदयू के जितने भी लोग हैं वो फॉर्मुला बना लें डिप्टी सीएम. जो भी पद उनको ठीक लगे.’ चुनाव के रिजल्ट के बाद दिग्विजय सिंह के बयान पर सोशल मीडिया पर यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं.
#WATCH नीतीश जी को बड़ा दिल करके तेजस्वी के लिए मुख्यमंत्री पद की अनुशंसा कर देनी चाहिए और जदयू के जितने भी लोग हैं वो फॉर्मुला बना लें डिप्टी सीएम… जो भी पद उनको ठीक लगे: #बिहार विधानसभा चुनाव पर म.प्र. कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह pic.twitter.com/CYWENAMIHN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2020
बिहार चुनाव के परिणाम में राजद सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. इस बार के चुनाव रिजल्ट में राजद ने 75 सीट जीतने में सफलता हासिल की है. जबकि, बीजेपी 74 और जेडीयू 43 सीटों पर जीती है. एनडीए के सीएम फेस नीतीश कुमार का लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनना तय हो चुका है. दूसरी तरफ कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने तेजस्वी यादव को सीएम पद देने की अजीब सलाह कर डाली है.
Posted : Abhishek.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




