ePaper

गिरिराज सिंह के 'बांस से मारो..' बयान पर बवाल, सीएम नीतीश बोले- उन्हीं से पूछिये पिटायी शब्द सही है क्या?

Updated at : 07 Mar 2021 2:16 PM (IST)
विज्ञापन
गिरिराज सिंह के 'बांस से मारो..' बयान पर बवाल, सीएम नीतीश बोले- उन्हीं से पूछिये पिटायी शब्द सही है क्या?

Giriraj Singh News: केंद्रीय पशुपालन, मत्स्य डेयरी विकास मंत्री सह बेगूसराय सांसद (Begusarai MP) गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) अपने बयान को लेकर एक बार फिर से चर्चा में हैं. उनके बयान पर बिहार में सियासी (Bihar Politics) बवाल खड़ा हो गया है. उनके बयान पर एक तरफ विपक्ष हमलावर है तो दूसरी ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सवाल भी खड़े किए हैं.

दरअसल, बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र के खोदावंदपुर कृषि विज्ञान केंद्र में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. मीडिया रिर्पोट के मुताबिक, यहां उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर कोई अधिकारी बात नहीं सुने तो दोनों हाथ से बांस उठाइये और उसकी पिटायी कर दीजिए.

उन्होंने ये भी कहा कि छोटे- मोटे काम के लिए आपलोग हमारे पास क्यों आते हो. आपका अधिकार है. अगर आपके अधिकार का हनन होगा तो गिरिराज सिंह आपके साथ खड़ा रहेगा. आपके कारण ही सांसद, विधायक, जिला परिषद है. न हम नाजायज कहेंगे, ना नाजायाज बर्दाश्त करेंगे.

केंद्रीय मंत्री के इस विवादित बयान पर सियासी बखेड़ा खड़ा हो गया. भाजपा सासंद के बयान पर राजद ने नीतीश सरकार पर हमला बोल दिया. ट्वीट कर पूछा कि बिहार में सरकार चल रही है या महाजंगलराज चल रहा है.

Nitish Kumar News: सीएम नीतीश ने क्या कहा

केंद्रीय मंत्री के बयान पर पत्रकारों ने रविवार सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल दागा. इन सवालों पर सीएम ने कहा कि उन्हीं से पूछिए…पिटाई शब्द बोलना कहीं से न्यायोचित है? ये उचित शब्द है? ऐसे में यह उन्हीं से पूछिए. इतना बोल कर वे अपने वाहन में बैठ गए.

Also Read: Upendra Kushwaha News: उपेंद्र कुशवाहा को एक और बड़ा झटका! एक साथ 41 नेताओं ने RLSP का साथ छोड़ा, लगाया ये आरोप
Tejashwi yadav News: तेजस्वी यादव ने बोला हमला

ृबिहार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया- केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह जी कह रहे है कि बिहार में अराजकता फैली हुई है.अधिकारी किसी की भी नहीं सुनते. मुख्यमंत्री कमजोर है इसलिए बांस उठाकर जब मर्जी अधिकारियों को पीटो. गलती उजागर करने वाले पत्रकारों पर नीतीश सरकार एफआईआर लेकिन हिंसा फैलाने वालों मंत्रियों को पुरस्कृत करती है.

Posted By: Utpal kant

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन