बिहार में कब होगा Cabinet Expansion, नीतीश कैबिनेट विस्तार में इन जिलों की लग सकती है लॉटरी, यहां पढ़िए पूरी List
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 22 Jan 2021 8:52 PM
Cabinet Expansion 2021 In bihar Date : बिहार में लंबे वक्त से टल रहे कैबिनेट का विस्तार इस हफ्ते कभी भी हो सकता है. बताया जा रहा है कि नीतीश मंत्रिमंडल विस्तार मेंकरीब 20 नए मंत्री शपथ लेंगे. हालांकि इनमें जेडीयू और बीजेपी कोटे से कितने लोग शामिल होंगे? यह तय नहीं है. वहीं नीतीश कुमार कैबिनेट विस्तार को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है.
Nitish kumar Cabinet Vistar : बिहार में लंबे वक्त से टल रहे कैबिनेट का विस्तार इस हफ्ते कभी भी हो सकता है. बताया जा रहा है कि नीतीश मंत्रिमंडल विस्तार में करीब 20 नए मंत्री शपथ लेंगे. हालांकि इनमें जेडीयू और बीजेपी (BJP) कोटे से कितने लोग शामिल होंगे? यह तय नहीं है. वहीं नीतीश कुमार कैबिनेट विस्तार को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है. इसी बीच बसपा के एक मात्र विधायक जमा खान जदयू में शामिल हो गए हैं. माना जा रहा है कि जमा खान को नीतीश कैबिनेट में जगह मिल सकती ह.
मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में कैबिनेट विस्तार (Nitish cabinet vistar) को लेकर एक्सरसाइज शुरु हो गया है. बताया जा रहा है कि नए कैबिनेट विस्तार में बिहार मिथिलांचल, चंपारण और सीमांचल के क्षेत्रों को अधिक तरजीह मिलेगा. यानी इन इलाकों से आने वाले नेताओं को मंत्री बनाया जा सकता है.
इन जिलों की लग सकती है लॉटरी– नीतीश कुमार (Nitish kumar) के नए कैबिनेट विस्तार में मिथिलांचल क्षेत्र के मधुबनी (Madhubani), दरभंगा (Darbhanga) और समस्तीपुर (Samastipur) को उचित प्रतिनिधित्व मिल सकता है. वहीं चंपारण के मोतिहारी (motihari) जिले से भी नए मंत्री बनाए जा सकते हैं, जबकि सीमांचल को भी उचित प्रतिनिधत्व मिल सकता है.
कुल 36 मंत्री- नीतीश कुमार की कैबिनेट में कुल 36 मंत्री हो सकते हैं, जिसमें से 14 मंत्री वर्तमान में हैं और 22 नए मंत्री बनाए जा सकते हैं. बताया जा रहा है कि कैबिनेट में 2-3 पद खाली रखा जाएगा. हालांकि इस बार इसकी संभावना कम दिख रही है.
Also Read: Panchayat Chunav : बिहार में पंचायत चुनाव से पहले मुखिया और सरपंच को लगा बड़ा झटका ! जानिए
Posted By : Avinish kumar mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










