Live Updates

BSEB Bihar Board 10th, 12th Result 2021 Updates: आज आएगा बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट, ऐसे देख सकेगें अपना परिणाम, ये है डायरेक्ट लिंक biharboardonline.bihar.gov.in

Updated:
विज्ञापन

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 26 फरवरी यानी शुक्रवार को जारी किया जाएगा. पिछले वर्ष के विपरीत, 2021 में, परिणाम थोड़ा देरी से आने वाला है क्योंकि अधिकारियों ने कहा कि प्रतिक्रिया पत्रक मूल्यांकन प्रक्रिया में थोड़ी देर हुई है. बिहार बोर्ड के इंटरमीडिएट रिजल्ट 2021 के मूल्यांकन का काम खत्म हो चुका है. पिछले साल बिहार बोर्ड ने 24 मार्च को इंटर के नतीजों की घोषणा कर दी थी.

विज्ञापन

आज आएगा बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट कल यानी 26 मार्च के दोपहर के तीन बजे जारी किया जाएगा. परिणाम देखने के लिए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट विजिट कर सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के दौरान श्री संजय कुमार, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग एवं श्री आनन्द किशोर, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति भी उपस्थित रहेंगे.

आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट

बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर अभी कोई घोषणा नहीं की है. लेकिन बोर्ड की तैयारी पूरी है और इस बार भी सभी बोर्ड में सबसे पहले रिजल्ट जारी कर बिहार बोर्ड अव्वल आने वाला है। बिहार बोर्ड का रिजल्ट आप सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे.

प्रत्येक विषय में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक प्राप्त करना होगा

बोर्ड (Bihar Board) ने आधिकारिक तौर पर अभी तक रिजल्ट (BSEB Inter Result 2021 ) की तारीख की घोषणा नहीं की है. हालांकि अधिकारियों के बयान के अनुसार रिजल्ट (Bihar Board 12th Result 2021 ) अब अप्रैल के पहले सप्ताह तक जारी होने की संभावना है. इस साल बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को बोर्ड से पास सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक प्राप्त करना होगा.

इतने छात्रों ने दी है परीक्षा

बोर्ड सूत्रों का कहना है कि इंटर के रिजल्ट के बाद मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा में 16 लाख 84 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए हैं.

इन वेबसाइट्स पर जाकर चेक कर सकेंगे रिजल्ट

onlinebseb.in

biharboardonline.com

biharboardonline.bihar.gov.in

biharboard.online.in

biharboard.ac.in

लिंक दिखने के बाद विद्यार्थियों की दिल की धड़कनें बढ़ीं

गुरुवार शाम लिंक दिखने के बाद विद्यार्थियों के बीच यह खबर फैल गई कि रिजल्ट जारी हो गया है. छात्र-छात्राएं इंटरनेट पर आकर अपना रिजल्ट चेक करने लगे. विद्यार्थियों ने अपना रोल कोड व रोल नंबर डालने के बाद रिजल्ट चेक करना चाहा लेकिन वह नतीजे नहीं देख सके.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola