ePaper
Live Updates

Bihar Weather Today: बिहार में कोहरे का कहर, शीतलहर बरकरार, जानिये मौसम रिपोर्ट

Updated at : 13 Jan 2023 1:19 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather Today: बिहार में कोहरे का कहर, शीतलहर बरकरार, जानिये मौसम रिपोर्ट

Bihar Weather Today: बिहार में गुरुवार को धूप के दर्शन हुए जबकि गुरुवार देर शाम से ही ठंड ने फिर अपना पुराना रूप वापस धारण कर लिया. उत्तर बिहार में कंपकंपी छूट गयी जबकि दक्षिण बिहार में फिलहाल राहत है. जानिये मौसम का हाल..

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
1:19 PM. 13 Jan 231:19 PM. 13 Jan

बर्फीली पछुआ हवा का कहर

बिहार में अभी बर्फीली पछुआ हवा का कहर जारी है. आगामी 17 जनवरी तक इससे राहत के आसार नहीं हैं.

1:19 PM. 13 Jan 231:19 PM. 13 Jan

भागलपुर जिले का तापमान

मौसम विभाग के अनुसार मकर संक्रांति तक दोपहर में धूप निकलने से लोगों को राहत मिलेगी. 12 जनवरी को दोपहर में भागलपुर जिले का अधिकतम तापमान 17 डिग्री व सुबह के समय न्यूनतम तापमान पांच डिग्री रिकॉर्ड किया गया.

1:19 PM. 13 Jan 231:19 PM. 13 Jan

बिहार में कोहरे का कहर

बिहार में कोहरे का कहर शुक्रवार को भी देखने को मिला. गुरुवार शाम से ही कोहरे ने कई इलाकों को आगोश में ले लिया. भागलपुर में शुक्रवार को दिन के 12 बजे तक भी लोगों को कोहरे से निजात नहीं मिला.

1:19 PM. 13 Jan 231:19 PM. 13 Jan

भागलपुर समेत 19 जिलों में घना कोहरा

भागलपुर समेत 19 जिलों में घना कोहरा के साथ कोल्ड डे तो कहीं मौसम सामान्य भी रहेगा. पटना व मोतिहारी में भी ठंड अपने रूप में दिखेगा. भागलपुर का पारा 5 डिग्री दर्ज किया गया. पछुआ हवा की रफ्तार 11.8 किमी की रही. बीएयू के पीआरओ डॉ रमेश कुमार शर्मा के द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, अभी 17 जनवरी तक पछुआ हवा का प्रकोप जारी रहेगा.

10:33 AM. 13 Jan 2310:33 AM. 13 Jan

भागलपुर में 19 गुना खराब हुई आबोहवा

भागलपुर की हवा बेहद प्रदूषित हो गयी है. यहां की हवा में प्रदूषण रूपी जहर घुल गया है.शहर में गुरुवार को वायु प्रदूषण का स्थिति बदतर रही. हवा का अधिकतम एयर क्वालिटी इंडेक्स 500 रहा. वहीं हवा में प्रदूषित कणों की मात्रा सामान्य से 19 गुना अधिक हो गयी. देर शाम को भागलपुर देश का सातवां सबसे प्रदूषित शहर रहा.

10:33 AM. 13 Jan 2310:33 AM. 13 Jan

खीसराय जिले में फिर घना कोहरा

लखीसराय जिले में फिर घना कोहरा छाया रहा और गुरुवार के बाद अब शुक्रवार को भी कोहरे ने जिले को ढका है. कोहरे के कारण ट्रेनों का भी विलंब से चलना जारी है.

10:33 AM. 13 Jan 2310:33 AM. 13 Jan

अभी कनकनी से राहत नहीं

बिहार में ठंड के तेवर अभी भी बने हुए हैं. भागलपुर समेत कई जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है. कोहरे का चादर पूरे प्रदेश में घिरा हुआ है. भागलपुर में गुरुवार को धूप निकली लेकिन तीसरे दिन भी सीवियर कोल्ड डे की स्थिति ही बनी रही. अभी कनकनी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं. मौसम विभाग ने इसे लेकर पूर्वानुमान जारी किया है.

10:33 AM. 13 Jan 2310:33 AM. 13 Jan

कटिहार जिले में ठंड

कटिहार जिले में लगातार तापमान गिरने से कड़ाके की ठंड का सामना लोग कर रहे हैं. लगातार बढ़ रहे ठंड के बीच गुरुवार को निकले धूप ने काफी हद तक लोगों को राहत पहुंचाया. सुबह खिलती धूप में गर्मी का एहसास रहा. बढ़ते ठंड के बीच गुरुवार को तापमान में बढ़ोतरी देखी गयी. गुरुवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. गुरुवार का दिन अन्य दिनों की भांति दो डिग्री सेल्सियस ऊपर बढ़ोतरी हुई है.

10:33 AM. 13 Jan 2310:33 AM. 13 Jan

खगड़िया में भी ठंड के तेवर

खगड़िया में भी ठंड के तेवर अभी कुछ अधिक कम नहीं हुए हैं. गुरुवार को यहां का अधिकतम
तापमान 19 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया.

10:33 AM. 13 Jan 2310:33 AM. 13 Jan

भागलपुर व बांका जिले में स्कूल बंद

बढ़े हुए ठंड को देखकर भागलपुर व बांका जिले में कक्षा 8 तक की छुट्टी कर दी गयी है. अब 14 जनवरी तक इन कक्षाओं को बंद रखा गया है. 15 जनवरी को रविवार है जिसकी वजह से अब 16 जनवरी को ही कक्षाएं चालू होंगी.

9:18 AM. 13 Jan 239:18 AM. 13 Jan

बिहार में पछुआ के प्रवाह से ठंड तेज

बिहार में पछुआ के प्रवाह के कारण ठंड और कंपकंपी लोगों के जनजीवन को प्रभावित की हुई है. पछुआ के दिशा(कोण) और दशा (कम कनकनी) में आंशिक बदलाव देखा गया जिसके कारण पटना समेत दक्षिण बिहार के कई जिलों में बुधवार से गुरुवार के बीच ठंड से थोड़ी राहत मिली.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola