Bihar Weather News Live: मुजफ्फरपुर और दरभंगा में वज्रपात का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
Bihar Weather Today Live: बिहार में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है. पहले लोग बारिश के लिए तरस रहे थे. लेकिन, इसके बाद कई इलाकों में भारी बारिश हुई. जानिए बिहार में मौसम का हाल क्या है. बिहार में मानसून अब धीरे-धीरे अपने लय में आना शुरु कर दिया है. कई जगहों पर बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया. इसके बाद विभाग ने भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. अभी तक कुल बारिश सामान्य से कम है. लेकिन, आगे इसी तरह से बारिश होने पर संभावना जताई जा रही है कि वर्षा सामान्य हो जाएगी.
मुजफ्फरपुर और दरभंगा में वज्रपात का अलर्ट
मुजफ्फरपुर और दरभंगा में वज्रपात का अलर्ट है. इसके अलावा सीतामढ़ी और शिवहर में ठनका को लेकर चेतावनी दी गई है.
सीतामढ़ी और शिवहर में ठनका की चेतावनी, मौसम विभाग ने किया अलर्ट
सीतामढ़ी और शिवहर में ठनका की चेतावनी है. इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट किया है. मालूम हो कि राज्य में अभी सामान्य से कम बारिश हुई है. समस्तीपुर और गया में भी ठनका का अलर्ट है.
समस्तीपुर और गया में ठनका को लेकर अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
समस्तीपुर और गया में ठनका को लेकर अलर्ट है. इसको लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी दी है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरुरत है.
बिहार में मौसम का बदला मिजाज, जानें अगले चार दिन कैसा रहेगा पटना का तापमान
10 सितंबर को पटना का न्यूनतम तापमान पूर्वानुमान – 27 डिग्री सेल्सियस
11 सितंबर पटना का न्यूनतम तापमान पूर्वानुमान – 28 डिग्री सेल्सियस
12 सितंबर को पटना का न्यूनतम तापमान पूर्वानुमान – 28 डिग्री सेल्सियस
13 सितंबर को पटना का न्यूनतम तापमान पूर्वानुमान – 27 डिग्री सेल्सियस
पटना में नौ एमएम हुई बारिश, आज भी सक्रिय रहेगा मानसून
राजधानी पटना में अब- तक नौ एमएम बारिश हुई है. इसके बाद आज भी मानसून सक्रिय रहेगा. बारिश को लेकर चेतावनी दी गई है.
अगले पांच दिन हल्की बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान
अगले पांच दिन हल्की बारिश की संभावना है. इसको लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी कर जानकारी दी है.
बिहार में बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट, तापमान में गिरावट दर्ज, देखें मौसम विभाग का पूर्वानुमान
लेखक के बारे में
By Sakshi Shiva
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए