ePaper

Bihar Politics: बिहार कांग्रेस में टूट की चर्चा से सियासत गरम, CM नीतीश बोले- मुझे कोई जानकारी नहीं

Updated at : 07 Jan 2021 12:51 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Politics: बिहार कांग्रेस में टूट की चर्चा से सियासत गरम, CM  नीतीश बोले- मुझे कोई जानकारी नहीं

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ( CM Nitish Kumar) ने विधि-व्यवस्था (Bihar Law and Order) पर समीक्षा करने के बाद सरदार पटेल परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस का कोई विधायक उनके संपर्क में नहीं हैं. किसी ने उनसे कोई संपर्क नहीं किया है. कांग्रेस विधायकों के टूट को लेकर पूछे गये सवाल के जवाब में कहा कि हम अपने काम में लगे रहते हैं, अन्य किसी बात पर कोई ध्यान नहीं देते हैं.

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस में चल रही उठा-पटक पर कहा कि यह सब सभी पार्टी में अंदर ही अंदर चलता रहता है. हर पार्टी के अंदर कोई किसी न किसी मुद्दे पर कुछ भी बोलता रहता है. इन सब बातों पर उन्होंने कभी कोई ध्यान नहीं दिया. उन्हें सिर्फ अपने काम से मतलब रहता है.

सीएम ने सोनिया गांधी को भारत रत्न देने की मांग पर कहा कि आज कांग्रेसी इसकी मांग कर रहे हैं, तो पहले ही क्यों नहीं दिलवा दिया. जब वे सत्ता में थे, तभी दिलवा देना चाहिए था.

हम चैन से बैठने वाले नहीं,  फिर शुरू करेंगे जनता का दरबार

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना फेज के बाद फिर से जनता का दरबार कार्यक्रम शुरू करेंगे. हम चैन से बैठने वाले नहीं है. दफ्तरों में आकर अब कार्यों का मुआयना करेंगे, ताकि कोई दफ्तर में इत्मिनान से नहीं बैठा रहे. उन्होंने कहा कि 2015 के बाद जनता का दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम को बंद कर दिया गया था, क्योंकि लोक शिकायत निवारण कानून लाया गया था.

परंतु इधर महसूस हुआ कि लोगों को कष्ट हुआ है. सात लाख से ज्यादा लोगों ने लोक शिकायत निवारण कानून का फायदा उठाया है. उन्होंने कहा कि हम अपने जीवन में ऐसे ही संतुष्ट नहीं होते हैं. बल्कि उसके लिए हम रोज काम करते हैं. अगर संतोष हो जाये, तो फिर काम क्यों करेंगे. शुरू से ही हम प्रतिदिन लगातार काम कर रहे हैं

Also Read: Bihar Politics: सोनिया गांधी और मायावती को ‘भारत रत्न’ दिए जाने की मांग पर सीएम नीतीश ने ली चुटकी, कहा- तभी दिलवा देते जब…

Posted by: Utpal kant

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन