ePaper

पटना की सड़कों पर अचानक उतरी रैफ जवानों की टुकड़ी, देखिए फ्लैग मार्च की तस्वीरें..

Updated at : 23 Aug 2023 10:53 AM (IST)
विज्ञापन
पटना की सड़कों पर अचानक उतरी रैफ जवानों की टुकड़ी, देखिए फ्लैग मार्च की तस्वीरें..

Bihar News: पटना की सड़कों पर रैफ जवानों की टुकड़ी ने फ्लैग मार्च किया. इन्होंने पुलिस पदाधिकारियों के साथ मिलकर राजधानी के सात संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च किया. मालूम हो कि आगामी त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट है.

विज्ञापन
undefined

बिहार में आगामी त्योहार को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है. रैफ की 114 बटालियन ने पटना के सात संवेदनशील थाना क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया. इसके तहत फ्लैग मार्च निकाला गया.

undefined

स्थानीय लोगों के बीच आपसी प्रेम और भाईचारे को कायम रखने, दंगा नियंत्रण या किसी उपद्रव से पूर्व में निपटने को लेकर यह मार्च निकाला गया. राज्य में 114 रैप के बटालियन को स्थापित किया गया है.

undefined

इस दौरान बताया गया है कि रैप बटालियन द्वारा बिहार के हर संवेदन शील जगहों पर एक सप्ताह का फ्लैग मार्च कार्यक्रम आयोजित किया गया है. इसके तहत लोगो को जागरूक किया जाता हैं.

undefined

लोगों को जागरुक करने के लिए राजधानी पटना पुलिस कप्तान के आदेश पर संवेदनशील सात थाना क्षेत्रों में रैप द्वारा स्थानीय थाना के पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के साथ साझा फ्लैग मार्च कर पूर्वाभ्यास किया गया है. शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए पुलिस प्रशासन की तैयारी जोरों पर है. समस्या से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरीके से तैयार है.

undefined

लोगों में पुलिस बल के प्रति विश्वास पैदा हो और डर खत्म हो इसको लेकर मार्च निकाला गया है. शांति व्यवस्था कायम रखना सबसे महत्वपूर्ण है. इसको लेकर ही यह फ्लैग मार्च किया जा रहा है. राज्य में त्योहार शांति से मनाया जाए इसको लेकर रैफ की 114 बटालियन को राज्य में बुलाया गया है.

undefined

बटालियन में तैनात जवान किसी भी दंगा नियंत्रण या उपद्रव से निपटने के लिए तैयार है. इसमें इन्हें महारथ हासिल है. स्थानीय लोगों से शांति के लिए रैफ बटालियन और पुलिस प्रशासन पूरी तरीके से तैयार है.

विज्ञापन
Sakshi Shiva

लेखक के बारे में

By Sakshi Shiva

Worked as Anchor/Producer from March 2022 to January 2023 at DTV Bharat TV channel. Have worked with Sixth Sense weekly newspaper from August 2021 to January 2022. Have done 21 days internship at Clinqon India as a Social media intern. Post Graduated in Journalism and Mass Communication from Central University of South Bihar, Gaya. Graduated in English from Purnea Mahila College, Purnea.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन