बिहार: तेज रफ्तार हाइवा ने मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को कुचला, आक्रोशित लोगों एनएच-83 को किया जाम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 May 2023 12:05 PM
Bihar News: बिहार के गया जिले में तेज रफ्तार हाइवा ने मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को कुचल दिया. इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. यह पूरी घटना जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र की है. घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया.
Bihar News: बिहार के गया जिले में तेज रफ्तार हाइवा ने मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को कुचल दिया. इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. यह पूरी घटना जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र की है. घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. गया-पटना मुख्य मार्ग के जाम होने की वजह से सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. बताया जा रहा है कि रामपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइवा ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया.
मृतक की पहचान बेलागंज निवासी कौशलेंद्र कुमार उर्फ रॉकी के रूप में हुई है. मृतक की उम्र 40 साल की थी. वहीं, मृतक का पैतृक गांव वाजितपुर बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार हाईवा वाहन गया के बेलागंज से पटना की तरह जा रहा था. इसी बीच हादसा हो गया. इस सड़क हादसे के बाद एनएच- 83 गया- पटना मुख्य मार्ग को आक्रोशित लोगों ने जाम कर दिया. करीब एक घंटे से अधिक समय तक सड़क जाम की स्थिति बनी रही. इस कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई.
Also Read: Sarkari Naukri: रेलवे में भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं को बड़ा मौका, 500 से अधिक पदों पर निकली बहाली
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया. लोग लगातार मुआवजे की मांग कर रहे है. साथ ही हाइवा चालक को भी लोगों ने पकड़ लिया है. परिजन और ग्रामीणों ने सड़क को जाम किया है. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बेलागंज के थानाध्यक्ष ने जानकारी दी है कि आक्रोशित लोगों के समझा-बुझाकर शांत करने का प्रयास किया जा रहा है.
Published By: Sakshi Shiva
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










