बिहार: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पिता ने ही मरवा दी बेटी के सिर में गोली, मई में होने वाली थी शादी

बिहार के मधेपुरा में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर एक पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या करवा दी. मामला सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के पतराहा टोला का है. मामले की जांच अभी पुलिस कर रही है.
बिहार के मधेपुरा में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर एक पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या करवा दी. मामला सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के पतराहा टोला का है. बताया जा रहा है कि शराब के लिए अपने पिता को पैसे नहीं देना बेटी को महंगा पड़ गया. आरोपी पिता अपने एक साथी को घर लेकर आया और अपनी बेटी वंदना (24 वर्ष ) के सिर में गोली दाग दी. फिर दोनों वहां से फरार हो गए. हालांकि, लोग आनन-फानन में वंदना को अस्पताल लेकर गए. मगर, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मई में वंदना की शादी होने वाली थी. मामले में सिंघेश्वर थाना अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि FIR दर्ज कर ली गई है. घटना की जांच की जा रही है.
आरोपी शिवराम साह (50) की बेटी वंदना दिल्ली के एक निजी कंपनी में काम करती थी. शादी की तैयारी के लिए वंदना छुट्टी लेकर अपने गांव आई थी. परिवार की सारी जिम्मेदारी भी वंदना के ऊपर ही थी. जबकि उसका पिता कोई काम नहीं करता था. साथ ही, शराब पीने के लिए पैसे भी वंदना से ही मांगा करता था. पैसे नहीं मिलने पर घर में हंगामा किया करता था. शनिवार को भी शराब के लिए पैसे को लेकर ही विवाद हुआ था जिसके बाद आरोपी ने अपने साथी की सहायता से इस घटना को अंजाम दिया.
Also Read: Bihar Board 10th Result 2023: इसी हफ्ते जारी होगा बिहार बोर्ड दसवीं का रिजल्ट, इन वेबसाइट के जरिए देखें परिणाम
मृतक की मौसी सुनीता देवी ने बताया कि वंदना का पिता शिवराम साह को शराब पीने की लत है. वह अक्सर वंदना से शराब पीने के लिए पैसे मांगा करता था. शनिवार को सुबह भी शिवराम ने वंदना से शराब पीने के लिए 500 रुपए मांगे. बेटी ने रुपए देने से इंकार कर दिया. ऐसे में शिवराम नाराज हो गया और घर से चला गया. देर रात एक आदमी के साथ लौटा जिसने अपने मुंह पर गमछा लपेट रखा था. वह वंदना से बात कर रहा था. फिर उसके सर में गोली मारी और दोनों उसके बाइक पर बैठ कर फरार हो गए. घटना के समय मां चंदा देवी और चाची मौजूद थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




