Bihar Election 2020, PM Modi Rally Update: ‘मिशन बिहार’ के दूसरे चरण पर पीएम मोदी, कहा- जंगलराज से सावधान रहें, विकास की सरकार चुनें
Bihar Election 2020, PM Modi Rally LIVE Update, Bihar Vidhan Sabha Election 2020: बिहार विधानसभा के दूसरे चरण में 17 जिलों की 94 सीटों के लिए तीन नवंबर को होने वाले चुनाव के प्रचार का शोर आज शाम पांच बजे खत्म हो जायेगा. मगर उससे पहले एक बार फिर एनडीए के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महागठबंधन के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बिहार आएंगे. पीएम मोदी आज जहां चार जिलों में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. Bihar Assembly Election और बिहार चुनाव 2020 से जुडे़ लेटेस्ट अपडेट के लिए बने रहें prabhat khabar के साथ
पहले चरण के बाद सबकुछ साफ हो गया है
पश्चिमी चंपारण में पीएम मोदी ने चुनावी सभा में बताया कि बिहार के लोगों ने कोरोना संकट में भी जबरदस्त मतदान करके सारी आशंकाओं को गलत साबित कर दिया है. पहले चरण के बाद मतदाताओं का मूड सामने आ चुका है.
राजद के शासन में लोगों में रहा खौफ- पीएम मोदी
राजद शासन का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा उस समय लोग नई गाड़ी शोरूम से निकालने के बाद उस पर खरोंच लगाते थे ताकि उसे छीना ना जा सके. लोगों को हमेशा अपनी संपत्ति की चिंता होती थी.
मातृभाषा में मेडिकल, इंजीनियर की पढ़ाई
पीएम मोदी ने कहा बिहार में मातृभाषा में मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज का सपना पूरा होगा. अंग्रेजी नहीं बोलने वालों को भी डॉक्टर और इंजीनियर बनने का मौका मिलेगा.
कश्मीर के लोगों का भरोसा पूरा करेंगे
‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हम सभी को साथ लेकर चलने में भरोसा करते हैं. घाटी से आर्टिकल-370 हटाने के बाद विरोधियों की तमाम आशंकाएं बेकार साबित हुई. पीएम मोदी ने कहा जम्मू-कश्मीर में भ्रष्टाचार करने वालों को सबक सिखाने की आवाज उठ रही है.
राम मंदिर बनने का इंतजार पूरा हुआ
पीएम मोदी ने कहा कि थारू जनजाति के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने पर काम हो रहा है. चंपारण की धरती रामायण काल से ही प्रभु राम और माता सीता का साथ दिया है. हमारे वनवासी साथी पीढ़ियों से अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का इंतजार कर रहे थे.
गरीब तक सरकार की सुविधा पहुंची- पीएम मोदी
अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि जल, जीवन मिशन के जरिए 4.25 लाख परिवारों तक पीने का पानी पहुंचाया गया है. दूसरों तक भी यह सुविधा पहुंचने ही वाली है. गरीबों को पक्के घर दिए जा चुके हैं. चार लाख बहनों को एलपीजी गैस कनेक्शन दिया गया है. पश्चिम चंपारण के 2.5 लाख किसान परिवारों के खाते में सीधे 200 करोड़ जमा किया गया. हर गरीब तक सरकार पहुंची है, सरकार की सुविधा पहुंची है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए