Bihar Election 2020, LIVE Update: पहले चरण के ‘रण’ के लिए बिहार तैयार, फर्स्ट फेज का थमा चुनाव प्रचार, दिग्गजों ने झोंकी ताकत
Bihar Election 2020, Live Update: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर पहले चरण का चुनाव प्रचार आज शाम थम गया. भाजपा-राजद सहित अन्य दलों के दिग्गज नेताओं ने प्रचार के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. पहले चरण के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन था. ऐसे में आज कई बड़ी रैलियां हुईं. बिहार में 28 अक्टूबर यानी बुधवार को पहले चरण का चुनाव होना है. पहले चरण में 71 सीटों पर वोटिंग होगी. बिहार चुनाव से जुड़ी हर खबर के लिए बने रहें Prabhat Khabar के साथ
Tejashwi yadav News: तेजस्वी के बयान पर बवाल
तेजस्वी यादव के एक बयान पर बवाल मच गया है. उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी से लेकर क्षत्रीय संगठन और करनी सेना ने तेजस्वी से माफी मांगने को कहा है. जेडीयू और भाजपा ने भी इस बयान पर आपत्ति जताई है. बता दें कि तेजस्वी ने एक चुनावी रैली में लालू राज की याद दिलाते हुए कहा था कि लालू जी के समय गरीब लोग भी सीना तान कर चलते थे. अगर हमारी सरकार आई तो हम सबको साथ लेकर चलेंगे.
Bihar Chunav 2020 : ‘बाबू साहेब’ बोल विवादों में फंसे लालू के लाल तेजस्वी, मोदी ने कहा, सवर्ण को गाली देना RJD की राजनीति
BJP सांसद रवि किशन ने छेड़ा सुशांत कांड का राग
पहले चरण के प्रचार के अंतिम दिन ब्रह्मपुर विधान सभा के सिमरी में भाजपा सांसद रवि किशन, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और भूपेंद्र यादव ने एक जनसभा को संबोधित किया. VIP के उम्मीदवार जय राज चौधरी के लिए समर्थन के रूप में वोट मांगा. रवि किशन ने अपने भाषण में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को लेकर तेजस्वी यादव और कांग्रेस पर हमला बोला. कहा कि बिहार के बेटा को मुंबई में न्याय नहीं मिला, इसके लिए वहां सरकार कांग्रेस की है और तेजस्वी उसी के साथ है. जो बिहार के बेटे को न्याय नहीं दिलवा सका वो बिहार के लिए क्या करेगा. इसलिए उनसे सावधान रहिये और आपने जो 15 साल देखा विकास वाला, उसको याद कर फिर से एक बार नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाइए.
शिवहर कांड का आरोपी गिरफ्तार
शिवहर जिले में हुए जनता दल राष्ट्रवादी के प्रत्याशी श्रीनारायण सिंह हत्याकांड के आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि गैंगस्टर संतोष झा के सहकर्मी विकास झा उर्फ कालिया ने दिल्ली तिहाड़ जेल से उनकी हत्या की साजिश रची थी. गिरफ्तार शूटर नीरज पाठक ने इसका खुलासा किया है। इस तरह आपराधिक वर्चस्व को लेकर श्री नारायण सिंह की हत्या की गयी है. एसपी संतोष कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी.
Bihar Election First Phase Voting: बिहार चुनाव की खास बातें
बिहार चुनाव में ऐसा पहली बार है जब राजद सुप्रीमो लालू यादव मैदान में ही नहीं राजद के बैनर-होर्डिंग से भी गायब हैं. हालंकि चर्चा खूब है. एक बिलकुल नया चेहरा पुष्पम प्रिया चौधरी के रूप में ‘प्लूरल्स’ नाम से नए दल के साथ मैदान में है. चुनावी रण में अब तक भाजपा के कद्दावर चेहरे और असल रणनीतिकार अमित शाह का न उतरना भी चर्चा में है. भाकपा-माले का पहली बार किसी गठबंधन में आना और वह भी राजद के साथ, यह इस चुनाव की शायद सबसे बड़ी घटना भी है.
तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना
बिहार चुनाव के मद्देनजर प्रचार करने हसपुर पहुंचे तेजस्वी ने जदयू पर जबरदस्त तरीके से हमला बोला. उन्होंने सीएम नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने हसनपुर की जनता को धोखा दिया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए