Live Updates

Bihar Diwas 2023 Live : तलत अजीज और नियाजी ब्रदर्स ने दर्शकों को झूमाया

Updated:
विज्ञापन

Bihar Diwas 2023 Live बिहार राज्‍य का गठन 22 मार्च 1912 को हुआ था. इसीलिए प्रतिवर्ष 22 मार्च को बिहार दिवस मनाया जाता है. इस प्रकार बिहार अब 111 वर्ष का हो गया. 1912 में अंग्रेजों ने बंगाल से बिहार को अलग कर इसे एक स्वतंत्र राज्‍य का दर्जा दिलाया था. सीएम नी‍तीश कुमार की पहल पर बिहार दिवस मनाने की परंपरा शुरू हुई. उन्होंने 2010 में इसकी शुरुआत की और तब से यह मनाया जाता है. बिहार दिवस समारोह इस वर्ष राजधानी पटना समेत प्रदेश के सभी जिलों मनाया जा रहा है. बिहार दिवस के अवसर पर सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में प्रभात फेरी निकाली गई.

विज्ञापन

मैथिली बनीं अब बिहार टूरिज्म की ब्रांड एंबेसडर

मैथिली ठाकुर बिहार टूरिज्म की ब्रांड एंबेसडर बनी है. वह अब बिहार टूरिज्म की ब्रांडिंग करेंगी. बिहार दिवस के मौके पर यह घोषणा की गयी है. इससे पहले से ही मैथिली इलेक्शन कमीशन, बिहार खादी बोर्ड, उपेंद्र महारथी संस्थान की भी ब्रांड एंबेसडर हैं. मैथिली ठाकुर ने हाल क ही सालों में बिहार की लोक गायिका के रूप में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. उनकी प्रशंसकों की एक लंबी फहरिश्त है.

शिक्षा विभाग : बच्चों ने खेल-खेल में सीखा मैथ व साइंस के गुर

शिक्षा विभाग के पवेलियन में बच्चों का एक अलग उमंग और उत्साह देखने को मिला. हायर एजुकेशन के बच्चों के लिए मोटिवेशनल स्पीच का आयोजन किया गया. इसमें विभिन्न कॉलेजों के प्रोफेसर और टीचर्स ने स्पेशल टॉपिक पर स्पीच भी दिया. एससीइआरटी की ओर से खेल-खेल में बच्चों को साइंस और मैथ से जुड़ी एक्टिविटी के जरिये उन्हें इन विषयों के प्रति जागरूक किया.

नियाजी ब्रदर्स ने दर्शकों को झूमाया

नियाजी ब्रदर्स ने अपनी प्रस्तुति से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. उन्होंने कहा कि हमने पटना में कई बार प्रस्तुति दी है, लेकिन यह पहला मौका है, जब बिहार दिवस पर हम प्रस्तुति देंगे. उन्होंने कहा कि आज का दिन काफी खास है, क्योंकि रमजान का महीना और बिहार दिवस साथ- साथ है. उन्होंने हर गीत की प्रस्तुति से पहले इसके बारे में बताया और कई शब्दों के अर्थ भी बताये.

तलत अजीज ने दी प्रस्तुति 

बिहार दिवस समारोह के दूसरे दिन गुरुवार को श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में तलत अजीज ने जैसे ही गजल की तान छेड़ी, पूरा हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. उन्होंने ‘कैसे सुकून पाऊं तुझे देखने के बाद, अब क्या गजल सुनाऊं तुझे देखने के बाद’ गाकर अपनी पहली प्रस्तुति दी. इसके बाद फरमाहिशों का दौर शुरू हुआ.

मैथेमेटिकल सोसाइटी ने बिहार दिवस पर लगायी प्रदर्शनी

बिहार दिवस पर गुरुवार को बिहार मैथमेटिकल सोसाइटी ने गांधी मैदान परिसर में एससीआरटी शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वधान में प्रदर्शनी लगायी है. सोसाइटी की संयोजक सह संयुक्त सचिव डॉ विजय कुमार ने बताया कि सोसाइटी की ओर से ऑटोमेटिक टॉयलेट क्लीनर, सेफ्टी रेलवे क्रॉसिंग गेट,सृजन-ए गलिम्प्से ऑफ फ्यूचर टेक्नोलॉजी, एन्यू अप्रोच फॉर मैथमेटिकल फॉर्मूला बाय मैथमेटिकल मॉडल ,डाइ सीएनसी मिलिंग मशीन की प्रदर्शनी लगायी गयी है. इस अवसर पर आयोजित व्याख्यान में नालंदा खुला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर केसी सिन्हा ने गणित कैलेंडर विषय पर प्रकाश डाला. पद्मश्री आनंद कुमार ने प्रदर्शन का अवलोकन करते हुए कहा कि शिक्षा विभाग एवं बिहार मैथमेटिकल सोसायटी के द्वारा ओलंपियाड आयोजन कर चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया जाना एक सराहनीय कदम है.

दुबई में 11 साल बाद मनाया गया बिहार दिवस

दुबई में 11 साल बाद बिहार दिवस को मनाया गया. बिहार राज्य के 111 साल पूरा होने के अवसर पर यह कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया. दीन दयाल ग्लोबल फाउंडेशन तथा लेटस् इंप्रेस बिहार के यूएइ शाखा ने मिलकर इस कार्यक्रम का संचालन किया. कार्यक्रम में दुबई में रह रहे 50 से ज्यादा बिहारियों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम को बिहार के लीडिंग पुलिस अफसर विकास वैभव, यूएइ के प्रसिद्ध कारोबारी राम कैलाश महतो तथा दीन दयाल ग्लोबल फाउंडेशन के रवि चंद ने मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे. राम कैलाश ने कहा कि बिहार के गौरवशाली अतीत, हमारे पूर्वजो द्वारा बिना जात पात और धर्म के सिद्धांत पर स्थापित की गयी है. इस सम्राज की स्थापना चंद्र गुप्त मौर्या, नंद वंश और चाणक्य के द्वारा की गयी और नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना भी हुई. उन्होंने राज्य को पुनः विश्व के भूपटल पर एक शीर्ष राज्य बनाने की दिशा में चर्चा किया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola