Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड का 12वीं के बाद अब 10वीं का रिजल्ट, यहां करें चेक

Bihar Board 10th Result 2023: बिहार बोर्ड ने 12वीं के रिजल्ट की घोषणा कर दी है. वहीं अब 12वीं के बाद 10वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है. इसे लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. आपको बता दें कि अब जल्द ही इसकी घोषणा होने वाली है. मार्च में ही 10वीं के रिजल्ट की घोषणा होगी.
Bihar Board 10th Result 2023: बिहार बोर्ड ने 12वीं के रिजल्ट की घोषणा कर दी है. वहीं अब 12वीं के बाद 10वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है. इसे लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. आपको बता दें कि अब जल्द ही इसकी घोषणा होने वाली है. 30 या 31 मार्च में ही 10वीं के रिजल्ट का ऐलान होने जा रहा है. बता दें कि कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है. इंटर के बाद अब मैट्रिक के रिजल्ट को भी अंतिम रूप दिया जा चुका है. रिजल्ट की तैयारी पूरी हो चुकी है. 10वीं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है. मालूम हो कि टॉपर्स के वेरिफिकेशन के बाद रिजल्ट की घोषणा होने जा रही है.
इस साल 10वीं की परीक्षा में 16 लाख से अधिक छात्र और छात्राओं ने हिस्सा लिया है. सभी लगातार बेस्रबी से अपने परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे है. गौरतलब है कि 10वीं की परीक्षा का आयोजन 14 से 22 फरवरी को किया गया था. इसके बाद इसका आंसर की भी जारी किया गया था. वहीं अब जल्द ही रिजल्ट की घोषणा होने वाली है. छात्र अपने रिजल्ट को http://biharboardonline.bihar.gov.in/ पर चेक कर सकते है. इसके लिए उन्हें इस वेबसाइट में जाकर मैट्रीक रिजल्ट में क्लिक करना होगा. छात्र अपने रोल नंबर और रोल कोड की सहायता से अपना रिजल्ट चेक कर सकते है. रोल नंबर और रोल कोड डालने के बाद रिजल्ट सामने होगा. छात्रों को यह सलाह दी जाती है कि रिजल्ट को सुरक्षित अपने पास रख लें.
Also Read: बिहार दिवस के अवसर पर इन पर्यटन स्थलों पर मुफ्त में घुमायेगी सरकार, आपको बस करना होगा ये काम
बिहार बोर्ड परीक्षा 2022 का रिजल्ट कुल 79.88 प्रतिशत था. वहीं बता दें कि दसवीं में फेल हो जाने के बाद छात्रों के पास स्क्रूटनी और कंपार्टमेंटल का विकल्प होता है. मालूम हो कि एक या दो विषय में फेल होने पर छात्र कंपार्टमेंटल के लिए अप्लाई कर सकते है. 10वीं के परीक्षा का परिणाम सबसे पहले देखने के लिए छात्रों को बिहार बोल्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है.
Published By: Sakshi Shiva
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




