Live Updates

BSEB Bihar Board 10th Result 2021 Updates: इंतजार खत्म, बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट हुआ जारी, एक साथ दो छात्रा और एक छात्र संयुक्त टॉपर, यहां देखें डायरेक्ट लिंक bsebonline.in

Updated:
विज्ञापन

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 LIVE : बिहार बोर्ड की 12वीं के रिजल्ट के बाद अब छात्रों को दसवीं यानी मैट्रिक के रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, उनकी प्रतीक्षा आज खत्म हो गई है. आज दोपहर साढ़े तीन बजे बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया गया. 12वीं के रिजल्ट जारी करते वक्त बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा था कि अप्रैल के पहले सप्ताह में मैट्रिक का रिजल्ट जारी हो सकता है. छात्रों को उम्मीद थी कि 5 अप्रैल तक मैट्रिक का रिजल्ट आ सकता है. पूरे बिहार में 1,525 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित मैट्रिक बोर्ड परीक्षा (Bihar Board Matric Result 2021 ) में लगभग 16.84 लाख छात्र उपस्थित हुए थे. इसके बाद मैट्रिक के परीक्षार्थी बिहार बोर्ड की वेबसाइटों bsebonline.in, biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov.in के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ

विज्ञापन

इतने विद्यार्थियों ने करवाया था रजिस्ट्रेशन

इस साल कुल 16 लाख 84 हजार 466 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इसमें 846625 छात्र और 837841 छात्राएं थीं. परीक्षा में 8 लाख 29 हजार 278 छात्र और 8 लाख 24 हजार 893 छात्राओं ने परीक्षा दी थी. कुल 16 लाख 54 हजार 171 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी. कुल 12 लाख 93 हजार 54 विद्यार्थी पास हुए. इसमें 06 लाख 76 हजार 518 छात्र और 06 लाख 16 हजार 536 छात्राएं हैं.

परीक्षा में सम्मिलित विद्यार्थी

छात्रों की संख्या – 8,29,278

छात्राओं की संख्या- 8,24,893

कुल संख्या – 16,54,171

बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा, 2021 में कुल 4,13,087 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में, 5,00,615 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में तथा 3,78,980 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं. वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2021 में कुल 12,93,054 विद्यार्थी (छात्र- 6,76,518 एवं छात्राएं- 6,16,536) उत्तीर्ण हुए हैं. उत्तीर्ण विद्यार्थियों का कुल प्रतिशत 78.17

टॉपर्स में सिमुलतला स्कूल का दबदबा

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में पहली बार टॉप-10 में 101 स्टूडेंट्स शामिल हैं. पूजा, संदीप और शुभाषानी टॉप -10 में हैं. इस बार टॉपर्स में सिमुलतला स्कूल का दबदबा है. टॉप 10 में 13 स्टूडेंट्स सिमुलतला आवासीय विद्यालय (जमुई) के. साल 2010 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट के तौर पर इस स्कूल को शुरू किया गया था.

Bihar Board Matric का रिजल्ट घोषित, 10वीं के बाद इन क्षेत्रों में बना सकते हैं करियर, प्रोफेशनल कोर्स हो सकते हैं बेहतर विकल्प

एक साथ दो छात्रा और एक छात्र संयुक्त टॉपर

मैट्रिक परीक्षा 2021 के परिणामों की घोषणा शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने की. इस बार का रिजल्ट कुल 78.17 फीसदी रहा है. साढ़े तीन लाख से ज्यादा फेल पहली बार टॉप-10 में 101 छात्र-छात्राओं ने जगह बनायी है. इतना ही नहीं दो छात्रा और एक छात्र संयुक्त रूप से टॉपर बने हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola