PHOTOS: बिहार में अमित शाह की जनभावना रैली की ताजा तस्वीरें, रंगभूमि मैदान पूर्णिया का देखें रंग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Sep 2022 2:03 PM
Amit Shah In Bihar: पूर्णिया में अमित शाह की जनभावना रैली हो रही है. पूर्णिया का एतिहासिक रंगभूमि मैदान में अमित शाह को सुनने लोगों की भीड़ उमड़ी है. भाजपा ने रैली की पूरी तैयारी की है. वहीं सुरक्षा के मजबूत इंतजाम किये गये हैं.

पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में आयोजित जनभावना रैली में भारी तादाद में लोग पहुंचे हैं. लोगों के बीच पीएम नरेंद्र मोदी का क्रेज दिख रहा है.

अमित शाह के दौरे को ले सुरक्षा कड़ी रखी गयी है. लोगों को सभास्थल के अंदर जाने से पहले कई लेयर जांच से गुजरना पड़ रहा है.

अमित शाह के आगमन से पहले भाजपा के कद्दावर नेता भी इंतजाम दुरुस्त करने में लगे रहे. मंत्री गिररिाज सिंह को मंच के करीब व्यवस्था का जायजा लेते देखा गया.

जनभावना रैली में पहुंचे लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुखौटे को लगाकर सभास्थल पर पहुंचे हैं.

पूर्णिया की जनभावना रैली में काफी संख्या में लोग जुटे हैं. गृहमंत्री अमित शाह को देखने और सुनने का क्रेज लोगों के अंदर दिख रहा है.

अमित शाह की रैली में शामिल होने युवा से लेकर बुजुर्ग तक पहुंचे हैं.

कार्यक्रम को लेकर बिहार पुलिस के 3 हजार के करीब जवानों की तैनाती की गयी है. इसके अलावा एक दर्जन थानों की पुलिस को लगातार गश्त लगाने का निर्देश दिया गया है.

सैन्य हवाई अड्डे से इंदिरा गांधी स्टेडियम तक करीब 80 ड्रॉप गेट लगाये गये हैं. लोग हाथों में तिरंगा लेकर सभास्थल पर पहुंच रहे हैं.

अमित शाह की जनभावना रैली में महिलाओं की भी उपस्थिति काफी अधिक देखी गयी है. भाजपा महिला मोर्चा भी कई जिलों से शामिल हुई हैं.

भारतीय जनता पार्टी ने कई जिलों से महिला मोर्चा को भी इस रैली में शामिल कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










