Bihar News: खेत जोतने के दौरान करंट की चपेट में आए तीन किसान, एक की हालत नाजुक

Updated at : 09 Jul 2025 3:28 PM (IST)
विज्ञापन
करंट लगने से मौत

खेत जोतने के दौरान करंट की चपेट में आए तीन किसान

Bihar News: पटना में बिजली के तार की चपेट में आने से तीन किसानों के झुलसने की खबर प्रकाश में आई है. घायलों में अर्जुन यादव (40), उनके बेटे नीतीश कुमार (20) और धर्मेंद्र कुमार (20) शामिल हैं.

विज्ञापन

Bihar News: पटना में बिजली के तार की चपेट में आने से तीन किसानों के झुलसने की खबर प्रकाश में आई है. घायलों में अर्जुन यादव (40), उनके बेटे नीतीश कुमार (20) और धर्मेंद्र कुमार (20) शामिल हैं. यह घटना जिले के पालीगंज के सिगोड़ी थाना इलाके के जरखा गांव की है.

ट्रैक्टर से खेत में उतरते ही लगा करंट

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई जब अर्जुन यादव अपने बेटे नीतीश के साथ खेत में ट्रैक्टर से जुताई करने गए थे. बताया जा रहा है कि जैसे ही वह पानी से भरे खेत में उतरे वैसे ही वह खेत में पहले से गिरे बिजली के तार के संपर्क में आ गए. इसके बाद चीखने की आवाज सुनकर सहायते के लिए पहुंचे धर्मेंद्र कुमार भी इस करंट की चपेट में आ गए.

एक की हालत गंभीर

जानकारी मिली है कि आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान तुरंत दौड़कर वहां पहुंचे. इन लोगों ने तीनों को बिजली के तार से अलग किया और घायलों को तुरंत पालीगंज के अनुमंडल अस्पताल लेकर गए. अस्पताल में नीतीश कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत पटना AIIMS रेफर कर दिया. जबकि अर्जुन यादव और धर्मेंद्र कुमार का स्थानीय अस्पताल में ही इलाज चल रहा है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

क्या बोली पुलिस

सिगोरी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार शाह के अनुसार सूचना मिली कि जरखा गांव में खेत में काम करने के दौरान तीन लोग बिजली के तार के चपेट में आकर झुलस गए हैं. इनमें एक की स्थिति गंभीर है. उसे पटना AIIMS रेफर किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें: भागलपुर-रांची के बीच होगा दो श्रावणी मेला स्पेशल ट्रोनों का संचालन, देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं को होगा फायदा

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन