Bihar Elections 2025: लिख लो, 14 नवंबर को महागठबंधन की सरकार बनेगी, तेजस्वी का दावा- 18 को लूंगा शपथ

Updated at : 12 Nov 2025 2:01 PM (IST)
विज्ञापन
tejashwi yadav press conference| Tejashwi claims a grand alliance government will be formed on November 18.

तेजस्वी यादव की फाइल फोटो

Bihar Chunav Exit Poll 2025: चुनाव खत्म होने के बाद तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि बिहार में इस बार बदलाव तय है. 14 नवंबर को नतीजे आएंगे और 18 नवंबर को नई सरकार शपथ लेगी.

विज्ञापन

Bihar Chunav Exit Poll 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण की वोटिंग खत्म होते ही बयानबाजी तेज हो गई है. बुधवार को पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजद नेता तेजस्वी यादव ने दावा किया कि इस बार बिहार में बड़ा बदलाव होने वाला है और महागठबंधन भारी बहुमत से सत्ता में लौटने जा रहा है. उन्होंने कहा कि जनता ने वर्तमान सरकार के खिलाफ वोट किया है और “18 नवंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण” होगा.

‘जनता ने बदलाव का मन बना लिया है’

तेजस्वी यादव ने कहा कि दो चरणों में संपन्न हुए इस चुनाव में बिहार की जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लोकतंत्र को मजबूत बनाया है. उन्होंने कहा, “हम सबसे पहले महागठबंधन के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और जनता को धन्यवाद देते हैं. हमें जो प्रतिक्रियाएं मिली हैं, वे 1995 से भी ज्यादा पॉजिटिव हैं. लोगों ने इस सरकार को पूरी तरह नकार दिया है.”

उन्होंने आगे कहा कि एनडीए अब घबराया हुआ है, “भाजपा और एनडीए के पसीने छूट रहे हैं, वे बौखलाहट में हैं. जनता ने इस बार ठान लिया है कि बिहार में बदलाव होना चाहिए.”

‘हम न तो किसी खुशफहमी में हैं और न ही गलतफहमी में’

तेजस्वी ने एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर भी बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि मतदान पूरी तरह खत्म भी नहीं हुआ था और तभी एग्जिट पोल आने लगे. “हम न तो किसी खुशफहमी में हैं और न ही गलतफहमी में. उन्होंने कहा, ऐसे सर्वे केवल अधिकारियों और मतगणना में लगे कर्मियों पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए जारी किए जाते हैं.

‘काउंटिंग में गड़बड़ी हुई तो जनता चुप नहीं बैठेगी’

तेजस्वी यादव ने मतगणना को लेकर भी चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि पिछली बार भी काउंटिंग में गड़बड़ी के आरोप लगे थे और इस बार अगर वैसा दोहराया गया तो जनता मुंहतोड़ जवाब देगी. “काउंटिंग स्लो कराने की साजिश की जा रही है, लेकिन हमारे कार्यकर्ता हर जगह सतर्क हैं. अगर किसी भी स्तर पर गड़बड़ी हुई तो जनता चुप नहीं बैठेगी.”

Also Read: Bihar Election 2025 Exit Poll: एग्जिट पोल में NDA की वापसी, बिहार में नीतीश की सरकार रह सकती है बरकरार

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन