आज का दर्शन : सासाराम के प्रमुख मंदिरों के पट खुलने व बंद होने का समय जारी

Edited by PANCHDEV KUMAR
Updated:
विज्ञापन

गायत्री मंदिर.

Sasaram News :जिले में प्रमुख मंदिरों के पट खुलने व बंद होने का समय जारी किया गया है. श्रद्धालु निर्धारित समय पर पूजा-अर्चना कर सकते हैं.

विज्ञापन

Sasaram News : सासाराम से डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट़ जिले मेंश्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शहर के प्रमुख मंदिरों के पट खुलने व बंद होने का समय जारी किया गया है. मंदिर प्रबंधन समितियों की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार श्रद्धालु निर्धारित समय पर पूजा-अर्चना व दर्शन कर सकते हैं.

मां तारा चंडी धाम मंदिर

मां तारा चंडी धाम मंदिर का पट प्रतिदिन प्रातः 4:00 बजे खुलेगा. दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक पट बंद रहेगा. इसके बाद दोपहर 1:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की व्यवस्था रहेगी. प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक किया जायेगा.

प्राचीन सोनवागढ़ शिव मंदिर

प्राचीन सोनवागढ़ शिव मंदिर बुढ़वा महादेव का पट प्रातः 4:00 बजे से रात 8:30 बजे तक खुला रहेगा. प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक किया जायेगा.

महावीर मंदिर गौरक्षणी

महावीर मंदिर गौरक्षणी का पट प्रातः 4:15 बजे खुलेगा और दोपहर 12:00 बजे तक खुला रहेगा. इसके बाद दोपहर 1:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे .

सोमनाथ मंदिर

सोमनाथ मंदिर का पट प्रातः 4:00 बजे खुलेगा और रात्रि 9:00 बजे बंद होगा. प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक किया जायेगा.

गायत्री मंदिर

गायत्री मंदिर का पट प्रातः 4:00 बजे खुलेगा. दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक पट बंद रहेगा. प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक होगा. संध्या आरती शाम 6:30 बजे आयोजित की जायेगी व मंदिर का पट रात्रि 8:30 बजे बंद होगा.

बाबा तिलेश्वर नाथ मंदिर

बाबा तिलेश्वर नाथ मंदिर, तकिया का पट प्रातः 4:30 बजे खुलेगा और रात्रि 8:30 बजे बंद होगा. प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक किया जायेगा.

भजन-किर्तन छह से आठ बजे तक होगा़

विज्ञापन
Panchdev Kumar

लेखक के बारे में

By Panchdev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन