आज का मौसम : जिले में गर्मी से राहत के आसार नहीं, 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है तापमान

Updated:
विज्ञापन

इंद्रपुरी डैम.

sasaram News : (सासाराम से जितेंद्र कुमार पासवान की रिपोर्ट). रोहतास जिले में 26 जून को मौसम का मिजाज गर्म बना रहने की संभावना है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जिले के कई हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन गर्मी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद कम है. अधिकतम तापमान करीब […]

विज्ञापन

sasaram News : (सासाराम से जितेंद्र कुमार पासवान की रिपोर्ट). रोहतास जिले में 26 जून को मौसम का मिजाज गर्म बना रहने की संभावना है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जिले के कई हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन गर्मी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद कम है. अधिकतम तापमान करीब 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. 

आपके शहर में

विज्ञापन

दिन के समय तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर सकती है. हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है, जिससे थोड़ी देर के लिए राहत मिल सकती है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में हवा की रफ्तार सामान्य रहने की संभावना है. 

गर्मी को देखते हुए लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है. खासकर बच्चों, बुजुर्गों और धूप में काम करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है. किसानों को भी मौसम की स्थिति को देखते हुए खेतों में सिंचाई और अन्य कृषि कार्य करने की सलाह दी गई है. 

मौसम में बदलाव के साथ आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधि बढ़ने की उम्मीद बनी हुई है. फिलहाल रोहतास जिले में गर्मी और उमस का दौर जारी रहने की संभावना है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन