RJD ने किया बड़ा दावा, पंचायती राज और स्थानीय निकाय चुनाव में दिव्यांगों को आरक्षण देंगे तेजस्वी
RJD News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल ने बड़ा दावा किया है. पटना के बापू सभागार में तेजस्वी यादव ने कहा कि हम दिव्यांग विभाग का गठन करेंगे और पंचायती राज एवं स्थानीय निकाय चुनाव में दिव्यांगों को आरक्षण प्रदान किया जाएगा.
RJD Leader Tejaswi Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल जनता को रिझाने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं. बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बापू सभागार में दिव्यंगजनों को लेकर बड़ा दावा किया है. तेजस्वी ने कहा कि आज से आपका दुख मेरा और मेरे हिस्से का सुख आपका.
आपके शहर में
तेजस्वी यादव ने क्या कहा ?
RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “आज सरकार आपको अपना नहीं समझती है और इसलिए आपके लिए कोई काम नहीं किया. आज से आपका दुख मेरा और मेरे हिस्से का सुख आपका. हम दिव्यांग विभाग का गठन करेंगे और पंचायती राज एवं स्थानीय निकाय चुनाव में दिव्यांगों को आरक्षण प्रदान किया जाएगा.”
Also Read: डोमेसाइल पॉलिसी पर पटना में छात्रों का हंगामा, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने खदेड़ा
तेजस्वी ने सरकार पर लगाए आरोप
कार्यक्रम के बाद बापू सभागार से बाहर आकर तेजस्वी RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “सभी सत्ताधारी दल चुप हैं. साजिश करने वाले वही लोग हैं. नीतीश कुमार के लोग गरीबों के वोट कटवा रहे हैं ताकि गरीब को पेंशन और राशन नहीं मिले.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए