ePaper

Bihar Election 2025: महागठबंधन से बाहर हुए पशुपति, अब इस पार्टी के साथ बचाएंगे RLJP की डूबती नैया

Updated at : 15 Oct 2025 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election 2025

पशुपति पारस की पार्टी RLJP महागठबंधन से हुई बाहर

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है. राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी महागठबंधन में नहीं जाएगी, बल्कि ओवैसी की पार्टी AIMIM के साथ चुनाव लड़ेगी.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने बुधवार को बड़ा राजनीतिक एलान किया. उन्होंने साफ किया कि उनकी पार्टी महागठबंधन में शामिल नहीं होगी. इसके बजाय, RLJP अब असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी (AIMIM) के साथ गठबंधन कर बिहार विधानसभा चुनाव में उतरने जा रही है.

पशुपति पारस ने महागठबंधन को लेकर क्या कहा?

पशुपति पारस ने कहा कि बिहार की जनता अब एक नए विकल्प की तलाश में है और RLJP-AIMIM गठबंधन राज्य की राजनीति में नई दिशा देगा. उन्होंने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता से किए गए वादों पर उन्होंने अमल नहीं किया. इसलिए अब समय है कि बिहार में नई राजनीतिक धारा को मौका मिले.

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि RLJP और AIMIM का यह गठबंधन कई सीटों पर महागठबंधन को नुकसान पहुंचा सकता है. खासकर सीमांचल और दलित बहुल इलाकों में इसका सीधा असर देखने को मिल सकता है.

Also Read: ‘स्वार्थी लोगों को मौका दे रही BJP’, टिकट कटने पर भड़के पूर्व मंत्री

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन