Bihar Election 2025: कभी हुआ करता था नक्सलियों का अड्डा! अब बना नगर पंचायत, क्या चुनाव में दिखेगा इसका असर?
Madhuban Vidhan Sabha Seat Chunav 2025 Bihar
Bihar Election 2025: पूर्वी चंपारण के मधुबन को नगर पंचायत घोषित कर नीतीश सरकार ने एक पुरानी मांग पूरी की है. इससे विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी और क्षेत्र में रोजगार व आधारभूत संरचना का विस्तार होगा. इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव भी होना है. क्या इस फैसले से मधुबन सीट पर चुनाव में कुछ असर दिखने वाला है? पढे़ं पूरी खबर…
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले नीतीश सरकार ने पूर्वी चंपारण जिले की एक पुरानी और महत्वपूर्ण मांग को पूरा कर दिया है. मधुबन को नगर पंचायत का दर्जा दे दिया गया है, जिससे राज्य में नगर पंचायतों की संख्या बढ़कर 155 हो गई है. यह फैसला न केवल प्रशासनिक दृष्टिकोण से अहम है बल्कि विकास की दिशा में एक निर्णायक कदम भी है. भाजपा विधायक राणा रंधीर सिंह के प्रयासों के बाद यह अधिसूचना जारी हुई है.
आपके शहर में
हाईकोर्ट के स्टे के बाद अब जाकर मिली मान्यता
एनडीए सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मधुबन, पकड़ीदयाल और मेहसी को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की थी. 2007 में पकड़ीदयाल और मेहसी को नगर पंचायत घोषित किया गया, लेकिन मधुबन का मामला हाईकोर्ट में जाकर अटक गया. वर्षों बाद अब जाकर मधुबन को नगर पंचायत घोषित किया गया है. इसमें विशुनपुर तारा और मधुबन राजस्व ग्राम को शामिल किया गया है. 2011 की जनगणना के अनुसार इसकी जनसंख्या 16,391 और क्षेत्रफल 552.94 हेक्टेयर है.
नक्सली हमले से लेकर नगर पंचायत तक का सफर
23 जून 2005 को मधुबन नक्सलियों के हमले का गवाह बना था. थाना, ब्लॉक, बैंक और सांसद के आवास तक को निशाना बनाया गया था. इस हमले में कई जवान शहीद हुए थे. अब नगर पंचायत बनने से यह क्षेत्र विकास की नई राह पर अग्रसर होगा.
क्या है मधुबन का चुनावी इतिहास?
बिहार विधानसभा में क्रम संख्या 18 पर मौजूद मधुबन विधानसभा सीट प्रदेश के पूर्वी चंपारण जिले में पड़ता है. यह शिवहर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है. 2008 में परिसीमन के बाद मधुबन सीट को सामान्य वर्ग सीट में बदल दी गई थी जबकि पहले यह सीट अनूसूचित जाति के रिजर्व हुआ करती थी. अब तक इस सीट पर हुए 15 चुनावों में चार बार कांग्रेस, तीन बार सीपीआई, दो-दो बार जदयू, राजद, जनता दल और एक-एक बार भाजपा और जनता पार्टी को जीत हासिल हुई है.
ALSO READ: Bihar Election 2025: बेतिया सीट पर जनसुराज के आने से दिलचस्प हुआ मुकाबला, क्या बदल जाएंगे समीकरण?
लेखक के बारे में
By अनिकेत कुमार
अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.
डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.
अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.
प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.
बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए