ePaper

Kalyanpur Vidhan Sabha: कल्याणपुर विधायक पर है कई संगीन आरोप, क्या इस बार पाएंगे लालटेन का सिंबल

Updated at : 10 Jul 2025 4:03 PM (IST)
विज्ञापन
Kalyanpur Vidhan Sabha: कल्याणपुर विधायक पर है कई संगीन आरोप, क्या इस बार पाएंगे लालटेन का सिंबल

Kalyanpur Vidhan Sabha Chunav 2025: मोतिहारी के कल्याणपुर से राजद विधायक मनोज कुमार यादव पर सीओ मोनिका आनंद और एनएचआई के पदाधिकारी ने नामजद करते हुए अज्ञात पर मामला दर्ज कराया था. राजद विधायक पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, नाजायज मजमा लगाने सहित कई संगीन आरोप लगाये गए हैं.

विज्ञापन

Kalyanpur Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में इस साल होने वाले चुनाव में मोतिहारी के कल्याणपुर से विधायक मनोज कुमार यादव को क्या राजद से टिकट मिलेगा? यह सवाल सबके मन में है, क्योंकि नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा था कि आगामी विधानसभा चुनाव में वो किसी भी दागदार छवि वाले नेता को उम्मीदवार नहीं बनायेंगे. राजद विधायक और पार्टी जिलाध्यक्ष मनोज कुमार यादव पर कोटवा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. सीओ मोनिका आनंद और एनएचआई के पदाधिकारी द्वारा विधायक को नामजद करते हुए अज्ञात पर मामला दर्ज कराया था. मनोज पर सरकारी काम में बाधा डालने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, नाजायज मजमा लगाने सहित कई संगीन आरोप लगाये गए हैं.

क्या है मामला

थाना क्षेत्र के दिपउ एनएच पर बने अवैध कट को NHAI द्वारा स्थानीय दंडाधिकारी और प्रशासन की मौजूदगी में बंद किया जा रहा था. कट पर गार्डर लगाने का अधिकांश काम हो चुका था. इसी बीच विधायक अपने समर्थकों के साथ आए और जनहित में कट को बंद करने का विरोध करने लगे थे.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

प्रशासन से हुई थी बहस

इस दौरान प्रशासन के लोगों से विधायक मनोज कुमार यादव की तीखी बहस भी हुई थी. एमएलए द्वारा समर्थकों के साथ गार्डर को हटाने का प्रयास किया गया था. पहले तो विधायक को लगा कि उनके खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं की जाएगी लेकिन अब दबंगई उनपर भारी पड़ रही है. ऐसे में सवाल उठाना लाजिमी है कि क्या उनको पार्टी टिकट देगी?

इसे भी पढ़ें: CM Nitish 11 जुलाई को भेजेंगे बढ़ी पेंशन की राशि, 1.11 करोड़ लोगों के खाते में आएगी तीन गुना राशि

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन