BJP की सीट पर JDU का कब्जा, CM नीतीश ने अपने इस चहेते मंत्री पर लगाया दांव

Updated:
विज्ञापन

चैनपुर विधानसभा सीट पर JDU ने जमा खान को दिया टिकट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर चैनपुर सीट पर लंबे समय से सस्पेंस बना हुआ था. बुधवार को JDU ने जमा खान को उम्मीदवार घोषित कर सिंबल सौंपा. अब जमा खान 18 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे.

विज्ञापन

Bihar Election 2025, कैमूर, विकास कुमार सिंह: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर कई दिनों से चैनपुर विधानसभा सीट पर यह सवाल बना हुआ था कि इसे कौन जीतेगा. बुधवार की शाम इस सस्पेंस का अंत हुआ जब जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने जमा खान को इस सीट का उम्मीदवार घोषित किया और सिंबल सौंपा. जमा खान ने मुख्यमंत्री आवास से सिंबल प्राप्त करने के बाद फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए. उन्होंने कहा, ‘सिंबल मुख्यमंत्री जी ने स्वयं दिया और आशीर्वाद भी दिया. अब हम सीधे अपने क्षेत्र चैनपुर जा रहे हैं.’

आपके शहर में

विज्ञापन

BJP की पारंपरिक सीट पर अब JDU का कब्जा

चैनपुर विधानसभा सीट लंबे समय तक भाजपा का गढ़ रही है. इस सीट से तीन बार जीतकर बृज किशोर बिंद मंत्री भी बने थे. 2020 के चुनाव में जमा खान ने BSP के टिकट पर चुनाव लड़ा और भाजपा के बृज किशोर बिंद को लगभग 25,000 वोटों से हराया. कुछ समय बाद जमा खान ने BSP छोड़कर JDU जॉइन किया और नीतीश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बने.

सीट बंटवारे को लेकर रही हलचल

इस बार भी चर्चा थी कि क्या भाजपा अपनी पारंपरिक सीट चैनपुर JDU को सौंपेगी या नहीं. BJP ने भभुआ सीट पर भारत बिंद को उतारने की योजना बनाई थी, इसलिए चैनपुर पर फैसला देर से हुआ. सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म पर भी यह चर्चा बनी रही कि चैनपुर सीट किसके खाते में जाएगी. पिछले तीन दिनों से सस्पेंस और बढ़ गया था क्योंकि सिंबल बंटवारे में चैनपुर का नाम शामिल नहीं था. अब यह स्पष्ट हो गया कि जमा खान JDU के उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरेंगे.

जमा खान 18 अक्टूबर को करेंगे नामांकन

जिला अध्यक्ष अजय कुमार पटेल ने पुष्टि की कि जमा खान अपना नामांकन 18 अक्टूबर को दाखिल करेंगे और चैनपुर सीट से JDU की ओर से चुनाव लड़ेंगे.

Also Read: महागठबंधन से बाहर हुए पशुपति, अब इस पार्टी के साथ बचाएंगे RLJP की डूबती नैया

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन